रीवा अस्पताल में लापरवाही से बड़ा मामला उजागर, सीएम हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत

Rewa, MP

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में शनिवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। 13 साल का मासूम इलाज के लिए दो घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने उसे भर्ती करने के बजाय इधर-उधर भटकाते रहे।

 परिजन हाथ में बॉटल पकड़े खड़े रहे और बार-बार विनती करते रहे, लेकिन मासूम को तुरंत भर्ती नहीं किया गया। आखिरकार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद बच्चे को एडमिट किया गया, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी और अब वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

बिजली गिरने से घायल हुआ बच्चा

परिजनों ने बताया कि बच्चे पर बिजली गिरी थी। पहले महोबा जिला अस्पताल में उसे भर्ती किया गया था, बाद में पन्ना से रीवा रेफर किया गया। लेकिन रीवा पहुंचते ही अस्पताल में लापरवाही हुई और उसे घंटों भर्ती नहीं किया गया।

वार्ड से वार्ड भटकते रहे परिजन

परिवार वालों के मुताबिक, पहले उन्हें बर्न वॉर्ड भेजा गया, जहां भर्ती से मना कर दिया गया। फिर उन्हें सात नंबर वार्ड भेजा गया, लेकिन वहां भी बच्चे को एडमिट नहीं किया गया। इसी बीच बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई।

हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भर्ती

आखिरकार परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद करीब दो घंटे की देरी से बच्चे को बच्चों के वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अधीक्षक ने जताई नाराजगी

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने इस पूरे मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संवेदनशील स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2025 By दैनिक जागरण

रीवा अस्पताल में लापरवाही से बड़ा मामला उजागर, सीएम हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत

Rewa, MP

 परिजन हाथ में बॉटल पकड़े खड़े रहे और बार-बार विनती करते रहे, लेकिन मासूम को तुरंत भर्ती नहीं किया गया। आखिरकार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद बच्चे को एडमिट किया गया, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी और अब वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

बिजली गिरने से घायल हुआ बच्चा

परिजनों ने बताया कि बच्चे पर बिजली गिरी थी। पहले महोबा जिला अस्पताल में उसे भर्ती किया गया था, बाद में पन्ना से रीवा रेफर किया गया। लेकिन रीवा पहुंचते ही अस्पताल में लापरवाही हुई और उसे घंटों भर्ती नहीं किया गया।

वार्ड से वार्ड भटकते रहे परिजन

परिवार वालों के मुताबिक, पहले उन्हें बर्न वॉर्ड भेजा गया, जहां भर्ती से मना कर दिया गया। फिर उन्हें सात नंबर वार्ड भेजा गया, लेकिन वहां भी बच्चे को एडमिट नहीं किया गया। इसी बीच बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई।

हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भर्ती

आखिरकार परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद करीब दो घंटे की देरी से बच्चे को बच्चों के वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अधीक्षक ने जताई नाराजगी

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने इस पूरे मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संवेदनशील स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-big-case-in-rewa-hospital-exposed-a-big-case/article-34713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.