सेमीफाइनल हारने में साउथ अफ्रीका का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, दुनिया की किसी भी टीम के साथ नहीं हुआ ऐसा

Sports Desk

साउथ अफ्रीकी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में करारी हार झेलनी पड़ी। 363 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ 312 रन ही बना पाई। अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 100 रनों की पारी खेली।

साउथ अफ्रीकी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ उसका एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जाने का सपना टूट गया। सेमीफाइनल में अफ्रीकी टीम के गेंदबाज अच्छा नहीं कर सके और उनके आगे पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों ने 362 रन बनाए। इसके बाद अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा और डेविड मिलर ने अच्छी पारियां खेली, लेकिन ये प्लेयर्स अफ्रीकी को जीत नहीं दिला पाए। 

साउथ अफ्रीका की टीम ने ICC वनडे टूर्नामेंट में हारा 9वां सेमीफाइनल

साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में कुल 11 सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे 9 में हार झेलनी पड़ी है। सिर्फ एक ही में जीत हासिल की है। जबकि एक मैच टाई रहा था। जिस एक सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को जीत मिली थी। वह मैच भी साल 1998 में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था। तब से ही आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अफ्रीकी टीम जीत दर्ज करने के लिए तरस रही है।

सेमीफाइनल हारने में पहले नंबर पर पहुंची टीम

साउथ अफ्रीका पहली ऐसी टीम है, जिनसे आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के 9 सेमीफाइनल मुकाबले हारे हैं। उससे पहले दुनिया की किसी भी टीम ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के इतने सेमीफाइनल नहीं हारे थे। पिछला रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। न्यूजीलैंड ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में कुल 8 सेमीफाइनल मुकाबले हारे थे। अब न्यूजीलैंड को पीछे करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ICC वनडे टूर्नामेंट में सेमीफाइनल हारने में पहले नंबर पर पहुंच गई है। 

न्यूजीलैंड का पलड़ा रहा है भारी

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉक आउट मैचों में न्यूजीलैंड की टीम का साउथ अफ्रीका से हमेशा पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच ये कुल तीसरा मुकाबला था, जिसमें कीवी टीम ने जीत दर्ज की है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को वनडे वर्ल्ड कप 2011 के क्वार्टर फाइनल में 49 रनों से शिकस्त दी थी। फिर वनडे वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया था। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 50 रनों से मैच जीत लिया है। यानि के आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉक आउट मैचों में न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका से हमेशा बेहतर साबित हुई थी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सेमीफाइनल हारने में साउथ अफ्रीका का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, दुनिया की किसी भी टीम के साथ नहीं हुआ ऐसा

Sports Desk

साउथ अफ्रीकी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ उसका एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जाने का सपना टूट गया। सेमीफाइनल में अफ्रीकी टीम के गेंदबाज अच्छा नहीं कर सके और उनके आगे पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों ने 362 रन बनाए। इसके बाद अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा और डेविड मिलर ने अच्छी पारियां खेली, लेकिन ये प्लेयर्स अफ्रीकी को जीत नहीं दिला पाए। 

साउथ अफ्रीका की टीम ने ICC वनडे टूर्नामेंट में हारा 9वां सेमीफाइनल

साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में कुल 11 सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे 9 में हार झेलनी पड़ी है। सिर्फ एक ही में जीत हासिल की है। जबकि एक मैच टाई रहा था। जिस एक सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को जीत मिली थी। वह मैच भी साल 1998 में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था। तब से ही आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अफ्रीकी टीम जीत दर्ज करने के लिए तरस रही है।

सेमीफाइनल हारने में पहले नंबर पर पहुंची टीम

साउथ अफ्रीका पहली ऐसी टीम है, जिनसे आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के 9 सेमीफाइनल मुकाबले हारे हैं। उससे पहले दुनिया की किसी भी टीम ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के इतने सेमीफाइनल नहीं हारे थे। पिछला रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। न्यूजीलैंड ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में कुल 8 सेमीफाइनल मुकाबले हारे थे। अब न्यूजीलैंड को पीछे करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ICC वनडे टूर्नामेंट में सेमीफाइनल हारने में पहले नंबर पर पहुंच गई है। 

न्यूजीलैंड का पलड़ा रहा है भारी

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉक आउट मैचों में न्यूजीलैंड की टीम का साउथ अफ्रीका से हमेशा पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच ये कुल तीसरा मुकाबला था, जिसमें कीवी टीम ने जीत दर्ज की है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को वनडे वर्ल्ड कप 2011 के क्वार्टर फाइनल में 49 रनों से शिकस्त दी थी। फिर वनडे वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया था। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 50 रनों से मैच जीत लिया है। यानि के आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉक आउट मैचों में न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका से हमेशा बेहतर साबित हुई थी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/south-africas-extremely-embarrassing-record-in-losing-the-semi-finals/article-12835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.