LIVE मैच में सांप की एंट्री से मचा हड़कंप, श्रीलंका ने बांग्लादेश को 77 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Sports

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उस वक्त रोमांच और डर दोनों चरम पर पहुंच गए, जब मैदान पर अचानक एक ज़िंदा सांप घुस आया।

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जा रहे मैच के दौरान तीसरे ओवर की गेंदबाजी के वक्त यह नजारा देखने को मिला। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी से सांप को बाहर निकाल लिया गया और कुछ मिनटों के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ।

इस बीच, शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश को 77 रनों से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

 सांप ने रोका मैच, फैंस बोले- डर्बी नागिन!

बांग्लादेश की पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाज असिथा फर्नांडो रनअप पर ही थे कि तभी फील्डिंग कर रहे खिलाड़ियों ने सांप को मैदान पर देखा। डर के मारे सभी खिलाड़ी पीछे हट गए और अंपायर ने तत्काल मैच रोक दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने मजाक में सांप को ‘डर्बी नागिन’ नाम दे दिया।

यह कोई पहली घटना नहीं है—पिछले वर्ष भी इसी मैदान पर श्रीलंका प्रीमियर लीग के दौरान ऐसा ही दृश्य देखा गया था, जब सांप की मौजूदगी के कारण मैच को कुछ देर के लिए रोका गया था।

श्रीलंका की पारी: असलंका का शतक, टीम 244 पर ऑलआउट

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 49.2 ओवर में 244 रन ही बना सकी। कप्तान चरिथ असलंका ने शानदार 106 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिससे टीम एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।

 बांग्लादेश की पारी: अच्छी शुरुआत, फिर ढह गई पूरी टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने तंजीद हसन (62 रन) और जाकिर अली (51 रन) के अर्धशतकों के दम पर अच्छी शुरुआत की, लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से विफल रहा। पूरी टीम 35.5 ओवर में 167 रन पर ही सिमट गई। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ अटैक किया और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे।

 गॉल टेस्ट में सपेरा भी पहुंचा था सांप और बंदर के साथ

यह पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका-बांग्लादेश के मुकाबले में सांप चर्चा में रहा हो। गॉल टेस्ट के दौरान एक सपेरा दो नाग और एक बंदर को लेकर मैदान में पहुंच गया था। बीन बजाकर सांपों को नियंत्रित करते हुए उसने मैच देखा, और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

LIVE मैच में सांप की एंट्री से मचा हड़कंप, श्रीलंका ने बांग्लादेश को 77 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Sports

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जा रहे मैच के दौरान तीसरे ओवर की गेंदबाजी के वक्त यह नजारा देखने को मिला। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी से सांप को बाहर निकाल लिया गया और कुछ मिनटों के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ।

इस बीच, शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश को 77 रनों से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

 सांप ने रोका मैच, फैंस बोले- डर्बी नागिन!

बांग्लादेश की पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाज असिथा फर्नांडो रनअप पर ही थे कि तभी फील्डिंग कर रहे खिलाड़ियों ने सांप को मैदान पर देखा। डर के मारे सभी खिलाड़ी पीछे हट गए और अंपायर ने तत्काल मैच रोक दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने मजाक में सांप को ‘डर्बी नागिन’ नाम दे दिया।

यह कोई पहली घटना नहीं है—पिछले वर्ष भी इसी मैदान पर श्रीलंका प्रीमियर लीग के दौरान ऐसा ही दृश्य देखा गया था, जब सांप की मौजूदगी के कारण मैच को कुछ देर के लिए रोका गया था।

श्रीलंका की पारी: असलंका का शतक, टीम 244 पर ऑलआउट

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 49.2 ओवर में 244 रन ही बना सकी। कप्तान चरिथ असलंका ने शानदार 106 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिससे टीम एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।

 बांग्लादेश की पारी: अच्छी शुरुआत, फिर ढह गई पूरी टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने तंजीद हसन (62 रन) और जाकिर अली (51 रन) के अर्धशतकों के दम पर अच्छी शुरुआत की, लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से विफल रहा। पूरी टीम 35.5 ओवर में 167 रन पर ही सिमट गई। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ अटैक किया और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे।

 गॉल टेस्ट में सपेरा भी पहुंचा था सांप और बंदर के साथ

यह पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका-बांग्लादेश के मुकाबले में सांप चर्चा में रहा हो। गॉल टेस्ट के दौरान एक सपेरा दो नाग और एक बंदर को लेकर मैदान में पहुंच गया था। बीन बजाकर सांपों को नियंत्रित करते हुए उसने मैच देखा, और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/sri-lanka-defeated-bangladesh-by-77-runs-in-the-series/article-26360

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.