स्कूल जाते वक्त लाइट बंद कर रही छात्रा को लगा करंट, 12 साल की भूमि की मौत

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सर्वमंगला नगर के बरेठ मोहल्ला में गुरुवार सुबह कक्षा 6 की छात्रा भूमि निषाद की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ जब वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी और कमरे की लाइट बंद कर रही थी।

सुबह-सुबह हादसा, परिजनों ने भागकर बचाने की कोशिश की

12 वर्षीय भूमि रोज की तरह सुबह उठी और बिस्तर ठीक करने के बाद कमरे की लाइट बंद करने गई। जैसे ही उसने स्विच दबाया, उसे तेज़ करंट लगा और वह चीख पड़ी। उसकी आवाज़ सुनकर परिजन दौड़कर आए और किसी तरह उसे बिजली के संपर्क से हटाया। तत्काल उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

बिजली बोर्ड में बारिश के कारण आया था करंट

भूमि के पिता गोपाल निषाद, जो पेशे से मजदूर हैं, ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण घर के बिजली बोर्ड में करंट आ रहा था, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। हादसे के बाद तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई गई।

पढ़ाई में होशियार और रील्स बनाने की शौकीन थी भूमि

भूमि कर्म भारती स्कूल की छात्रा थी और पढ़ाई में तेज़ थी। पिता ने बताया कि वह समय पर स्कूल जाती थी, मां के कामों में मदद करती थी और अपने छोटे भाई से बेहद लगाव रखती थी। उसे सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का भी शौक था और हाल ही में उसने एक वीडियो भी बनाया था।

सीमित साधनों में पढ़ा रहे थे पिता, पुलिस जांच जारी

गोपाल निषाद ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बेटी को निजी स्कूल में पढ़ा रखा था। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच जारी है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

स्कूल जाते वक्त लाइट बंद कर रही छात्रा को लगा करंट, 12 साल की भूमि की मौत

Korba, CG

हादसा उस वक्त हुआ जब वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी और कमरे की लाइट बंद कर रही थी।

सुबह-सुबह हादसा, परिजनों ने भागकर बचाने की कोशिश की

12 वर्षीय भूमि रोज की तरह सुबह उठी और बिस्तर ठीक करने के बाद कमरे की लाइट बंद करने गई। जैसे ही उसने स्विच दबाया, उसे तेज़ करंट लगा और वह चीख पड़ी। उसकी आवाज़ सुनकर परिजन दौड़कर आए और किसी तरह उसे बिजली के संपर्क से हटाया। तत्काल उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

बिजली बोर्ड में बारिश के कारण आया था करंट

भूमि के पिता गोपाल निषाद, जो पेशे से मजदूर हैं, ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण घर के बिजली बोर्ड में करंट आ रहा था, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। हादसे के बाद तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई गई।

पढ़ाई में होशियार और रील्स बनाने की शौकीन थी भूमि

भूमि कर्म भारती स्कूल की छात्रा थी और पढ़ाई में तेज़ थी। पिता ने बताया कि वह समय पर स्कूल जाती थी, मां के कामों में मदद करती थी और अपने छोटे भाई से बेहद लगाव रखती थी। उसे सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का भी शौक था और हाल ही में उसने एक वीडियो भी बनाया था।

सीमित साधनों में पढ़ा रहे थे पिता, पुलिस जांच जारी

गोपाल निषाद ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बेटी को निजी स्कूल में पढ़ा रखा था। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच जारी है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/12-year-old-land-killed-by-a-student-who-is/article-26402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.