सिंगरौली के सरई में कल आएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव: 500 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

Singrauli, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जुलाई को सिंगरौली जिले के सरई का दौरा करेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वे सीएम राइज स्कूल में आयोजित सशक्त महिला एवं जनजाति गौरव सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसके साथ ही जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

चार विधानसभा क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य

मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे, उनमें चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में 111 करोड़, सिंगरौली में 205 करोड़, देवसर में 113 करोड़ और धोहनी में 151 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना विकास से संबंधित परियोजनाएं प्रमुख हैं।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी मनीष खत्री और जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, पार्किंग, अग्निशमन और सुरक्षा जैसे तमाम इंतजामों की समीक्षा की।

व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश

कलेक्टर शुक्ला ने सेक्टरवार बैठक व्यवस्था करने और बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों की शिलापट्टिकाओं को समय पर तैयार करने के लिए भी कहा।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

तैयारियों में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम माड़ा राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, देवेन्द्र द्विवेदी और तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा भी जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली के सरई में कल आएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव: 500 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

Singrauli, MP

इसके साथ ही जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

चार विधानसभा क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य

मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे, उनमें चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में 111 करोड़, सिंगरौली में 205 करोड़, देवसर में 113 करोड़ और धोहनी में 151 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना विकास से संबंधित परियोजनाएं प्रमुख हैं।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी मनीष खत्री और जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, पार्किंग, अग्निशमन और सुरक्षा जैसे तमाम इंतजामों की समीक्षा की।

व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश

कलेक्टर शुक्ला ने सेक्टरवार बैठक व्यवस्था करने और बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों की शिलापट्टिकाओं को समय पर तैयार करने के लिए भी कहा।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

तैयारियों में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम माड़ा राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, देवेन्द्र द्विवेदी और तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा भी जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadav-will-come-to-sarai-of-singrauli/article-26386

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.