विदिशा में इलाज के बाद 2 साल के बच्चे की मौत: भीड़ ने डॉक्टर को पीटा, क्लीनिक पर किया पथराव

vidisha, MP

मध्य प्रदेश के लटेरी कस्बे में एक 2 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डॉक्टर पर हमला कर दिया और क्लीनिक पर पथराव कर दिया। यह घटना गुरुवार को सामने आई, जब बुधवार रात दवा देने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

बच्चे के पिता विनोद कुशवाह, जो मजदूरी करते हैं, ने बताया कि उनका 2 साल का बेटा देव सर्दी-खांसी से पीड़ित था। उन्होंने बुधवार रात उसे ओम साईंराम क्लीनिक में डॉक्टर संतोष साहू को दिखाया। डॉक्टर ने तीन दवाओं की बॉटल दी और आधा-आधा ढक्कन देने को कहा।

दवा देने के बाद देव सो गया, लेकिन रात में उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टी-दस्त होने लगे। जब वे डॉक्टर को दोबारा दिखाने गए तो क्लीनिक बंद मिला। अन्य डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं थे।

सरकारी अस्पताल पहुंचने तक मासूम की मौत

थक-हारकर परिजन उसे आनंदपुर के सद्गुरु हॉस्पिटल ले गए, जहां से उन्हें लटेरी अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में दवाओं को नकली बताया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

गुस्साई भीड़ का हमला, डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर

गुरुवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक के बाहर चक्काजाम कर दिया। पुलिस जब डॉक्टर को हिरासत में लेकर जा रही थी, तभी भीड़ ने डॉक्टर को पीटा और क्लीनिक पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

डॉक्टर के पास बीएचएमएस डिग्री, मिला एलोपैथिक इलाज का सबूत

एसडीएम विनीत तिवारी ने बताया कि डॉक्टर साहू के पास होम्योपैथी (BHMS) की डिग्री है, लेकिन उन्होंने एलोपैथिक दवाएं दीं, जो नियमों का उल्लंघन है। क्लीनिक को सील कर दिया गया है और अन्य निजी क्लीनिकों की भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बीएमओ अभिषेक उपाध्याय के अनुसार, दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। एएसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि क्लीनिक में मौजूद सारा सामान जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दवा जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

विदिशा में इलाज के बाद 2 साल के बच्चे की मौत: भीड़ ने डॉक्टर को पीटा, क्लीनिक पर किया पथराव

vidisha, MP

बच्चे के पिता विनोद कुशवाह, जो मजदूरी करते हैं, ने बताया कि उनका 2 साल का बेटा देव सर्दी-खांसी से पीड़ित था। उन्होंने बुधवार रात उसे ओम साईंराम क्लीनिक में डॉक्टर संतोष साहू को दिखाया। डॉक्टर ने तीन दवाओं की बॉटल दी और आधा-आधा ढक्कन देने को कहा।

दवा देने के बाद देव सो गया, लेकिन रात में उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टी-दस्त होने लगे। जब वे डॉक्टर को दोबारा दिखाने गए तो क्लीनिक बंद मिला। अन्य डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं थे।

सरकारी अस्पताल पहुंचने तक मासूम की मौत

थक-हारकर परिजन उसे आनंदपुर के सद्गुरु हॉस्पिटल ले गए, जहां से उन्हें लटेरी अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में दवाओं को नकली बताया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

गुस्साई भीड़ का हमला, डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर

गुरुवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक के बाहर चक्काजाम कर दिया। पुलिस जब डॉक्टर को हिरासत में लेकर जा रही थी, तभी भीड़ ने डॉक्टर को पीटा और क्लीनिक पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

डॉक्टर के पास बीएचएमएस डिग्री, मिला एलोपैथिक इलाज का सबूत

एसडीएम विनीत तिवारी ने बताया कि डॉक्टर साहू के पास होम्योपैथी (BHMS) की डिग्री है, लेकिन उन्होंने एलोपैथिक दवाएं दीं, जो नियमों का उल्लंघन है। क्लीनिक को सील कर दिया गया है और अन्य निजी क्लीनिकों की भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बीएमओ अभिषेक उपाध्याय के अनुसार, दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। एएसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि क्लीनिक में मौजूद सारा सामान जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दवा जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-treatment-in-vidisha-a-2-year-old-child-dies/article-26406

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.