प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल पहुंचे उज्जैन, महाकाल मंदिर में किए दर्शन

Ujjain, MP

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को अपने प्रथम उज्जैन दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

खंडेलवाल के साथ मंदिर में भाजपा विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंदिर समिति द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

मीडिया से बोले: "बाबा महाकाल की कृपा बनी रहे"

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में खंडेलवाल ने कहा, “पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास से मुझे यह जिम्मेदारी मिली है। मैंने अपनी नई भूमिका की शुरुआत बाबा महाकाल के चरणों में हाजिरी लगाकर की है। बाबा की कृपा पार्टी और समाज पर बनी रहे।”

नई टीम को लेकर दिया संकेत

नई कार्यकारिणी के गठन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, “यह विषय बाद में देखा जाएगा।”

भव्य स्वागत की तैयारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा नगर संगठन की ओर से कालिदास अकादमी में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व वे नानाखेड़ा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम भी तय है।

नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में, महापौर मुकेश टटवाल की उपस्थिति में स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल पहुंचे उज्जैन, महाकाल मंदिर में किए दर्शन

Ujjain, MP

खंडेलवाल के साथ मंदिर में भाजपा विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंदिर समिति द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

मीडिया से बोले: "बाबा महाकाल की कृपा बनी रहे"

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में खंडेलवाल ने कहा, “पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास से मुझे यह जिम्मेदारी मिली है। मैंने अपनी नई भूमिका की शुरुआत बाबा महाकाल के चरणों में हाजिरी लगाकर की है। बाबा की कृपा पार्टी और समाज पर बनी रहे।”

नई टीम को लेकर दिया संकेत

नई कार्यकारिणी के गठन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, “यह विषय बाद में देखा जाएगा।”

भव्य स्वागत की तैयारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा नगर संगठन की ओर से कालिदास अकादमी में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व वे नानाखेड़ा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम भी तय है।

नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में, महापौर मुकेश टटवाल की उपस्थिति में स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hemant-khandelwal-reached-ujjain-mahakal-temple-after-becoming-state-president/article-26396

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.