केजरीवाल का ऐलान: AAP बिहार में अकेले लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन खत्म, INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा तक था

Jagran Desk

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में बड़ा राजनीतिक ऐलान किया।

उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी अब बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं रहेगा। केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक सीमित था और अब उसमें पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।

गुजरात में सदस्यता अभियान की शुरुआत

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने 9512040404 नंबर जारी करते हुए कहा कि इस पर मिस्ड कॉल देकर लोग पार्टी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, ये हवन है, इसमें आहुति दीजिए।"

विसावदर उपचुनाव को बताया '2027 का सेमीफाइनल'

केजरीवाल ने हाल ही में हुए विसावदर उपचुनाव में पार्टी की जीत को जनता का सीधा संदेश बताया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना वोटों से जीत मिली। यह जनता का गुस्सा और बदलाव की इच्छा दर्शाता है। यह 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।"

बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना

केजरीवाल ने गुजरात सरकार और बीजेपी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, “सूरत सहित कई शहर पानी में डूबे हैं। किसान, व्यापारी और युवा सभी परेशान हैं। इसके बावजूद बीजेपी यहां जीतती रही है, क्योंकि लोगों के पास विकल्प नहीं था।”

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी ने कांग्रेस को भेजा कि आम आदमी पार्टी के वोट काटो, लेकिन कांग्रेस ने ठीक से काम नहीं किया और अब बीजेपी से उन्हें डांट पड़ रही है।"

बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

INDIA गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में केजरीवाल ने स्पष्ट कहा, “यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। बिहार में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।”

दिल्ली हार और पंजाब को लेकर बयान

दिल्ली की हार पर उन्होंने कहा कि चुनावों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। पंजाब में अगली बार भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

केजरीवाल का ऐलान: AAP बिहार में अकेले लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन खत्म, INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा तक था

Jagran Desk

उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी अब बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं रहेगा। केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक सीमित था और अब उसमें पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।

गुजरात में सदस्यता अभियान की शुरुआत

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने 9512040404 नंबर जारी करते हुए कहा कि इस पर मिस्ड कॉल देकर लोग पार्टी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, ये हवन है, इसमें आहुति दीजिए।"

विसावदर उपचुनाव को बताया '2027 का सेमीफाइनल'

केजरीवाल ने हाल ही में हुए विसावदर उपचुनाव में पार्टी की जीत को जनता का सीधा संदेश बताया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना वोटों से जीत मिली। यह जनता का गुस्सा और बदलाव की इच्छा दर्शाता है। यह 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।"

बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना

केजरीवाल ने गुजरात सरकार और बीजेपी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, “सूरत सहित कई शहर पानी में डूबे हैं। किसान, व्यापारी और युवा सभी परेशान हैं। इसके बावजूद बीजेपी यहां जीतती रही है, क्योंकि लोगों के पास विकल्प नहीं था।”

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी ने कांग्रेस को भेजा कि आम आदमी पार्टी के वोट काटो, लेकिन कांग्रेस ने ठीक से काम नहीं किया और अब बीजेपी से उन्हें डांट पड़ रही है।"

बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

INDIA गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में केजरीवाल ने स्पष्ट कहा, “यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। बिहार में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।”

दिल्ली हार और पंजाब को लेकर बयान

दिल्ली की हार पर उन्होंने कहा कि चुनावों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। पंजाब में अगली बार भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/kejriwals-announcement-will-contest-the-election-with-congress-alone-in/article-26388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.