रायगढ़ में बुजुर्ग की संदिग्ध हत्या, परछी में मिला खून से सना शव

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव घर की परछी में खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव की परछी में मिला 58 वर्षीय बुजुर्ग का शव

यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेंडा की है। मृतक की पहचान कपेश्वर राठिया (उम्र 58 वर्ष) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह उनका शव घर की परछी में पड़ा मिला। उनके कान से खून निकल रहा था और जबड़ा टूटा हुआ था।

शॉर्ट पोस्टमॉर्टम में चोट की पुष्टि

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती पीएम रिपोर्ट में कान पर गहरी चोट और जबड़ा टूटने की पुष्टि हुई है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

झाड़फूंक विवाद बना कारण?

ग्रामीणों ने बताया कि कपेश्वर राठिया ने कुछ दिन पहले गांव के एक परिचित की बीमारी को लेकर झाड़फूंक की थी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नाराजगी या अंधविश्वास के चलते यह हमला हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है।

पुलिस जांच में जुटी, हर पहलू की पड़ताल

घरघोड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की दिशा में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और गांववालों से पूछताछ जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में बुजुर्ग की संदिग्ध हत्या, परछी में मिला खून से सना शव

Raigarh, CG

गांव की परछी में मिला 58 वर्षीय बुजुर्ग का शव

यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेंडा की है। मृतक की पहचान कपेश्वर राठिया (उम्र 58 वर्ष) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह उनका शव घर की परछी में पड़ा मिला। उनके कान से खून निकल रहा था और जबड़ा टूटा हुआ था।

शॉर्ट पोस्टमॉर्टम में चोट की पुष्टि

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती पीएम रिपोर्ट में कान पर गहरी चोट और जबड़ा टूटने की पुष्टि हुई है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

झाड़फूंक विवाद बना कारण?

ग्रामीणों ने बताया कि कपेश्वर राठिया ने कुछ दिन पहले गांव के एक परिचित की बीमारी को लेकर झाड़फूंक की थी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नाराजगी या अंधविश्वास के चलते यह हमला हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है।

पुलिस जांच में जुटी, हर पहलू की पड़ताल

घरघोड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की दिशा में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और गांववालों से पूछताछ जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-dead-body-found-in-the-suspected-murder-of-the/article-26404

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.