भारत में 31 साल से नहीं जीता वेस्टइंडीज, टेस्ट जीत का सूखा खत्म करने का सुनहरा मौका

CRICKET

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 अक्टूबर से दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के पास इस मैच में 31 साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट जीत दर्ज करने का मौका है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के पास इतिहास रचने का मौका है ,भारतीय धरती पर 31 साल बाद टेस्ट जीत हासिल करने का।

दरअसल, वेस्टइंडीज ने भारत में आखिरी बार 1994 में टेस्ट मैच जीता था। उस वक्त टीम की कप्तानी कर्टनी वॉल्श के हाथों में थी। मोहाली में खेले गए उस ऐतिहासिक टेस्ट में कैरेबियाई टीम ने भारत को 243 रनों से हराया था।

कैसे जीती थी वेस्टइंडीज ने 1994 की टेस्ट जंग?

मोहाली में खेले गए उस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 443 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने भी संघर्ष किया और 387 रन बनाए। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 56 रन की बढ़त मिली।

इसके बाद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 301 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत को 357 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में केवल 114 रन पर सिमट गई।

सचिन तेंदुलकर रहे थे फ्लॉप, मनोज प्रभाकर चमके
  • भारत की तरफ से उस टेस्ट में सचिन तेंदुलकर भी खेले थे, लेकिन वे दोनों पारियों में बड़े स्कोर नहीं बना सके

    • पहली पारी: 40 रन (55 गेंद)

    • दूसरी पारी: 10 रन (24 गेंद)

  • भारत की ओर से उस मैच में एकमात्र शतक मनोज प्रभाकर ने लगाया था।

    • उन्होंने 275 गेंदों में 120 रन बनाए थे।

अनिल कुंबले की गेंदबाजी रही प्रभावशाली
  • भारत की पहली पारी में अनिल कुंबले ने 4 विकेट चटकाए थे।

  • वेंकटपथी राजू ने 3, श्रीनाथ ने 2 और आशीष कपूर ने 1 विकेट लिया था।

  • दूसरी पारी में भारत सिर्फ 3 विकेट निकाल सका, जिनमें से दो राजू और एक कुंबले के खाते में गया।

क्या वेस्टइंडीज तोड़ पाएगा जीत का सूखा?

1994 के बाद से वेस्टइंडीज भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है। अब जब टीम फिर से भारत में मुकाबला कर रही है, तो उसके पास 31 साल पुराने सूखे को खत्म करने का एक और मौका है।

हालांकि भारतीय टीम घरेलू मैदान पर बेहद मजबूत है और जीत के प्रबल दावेदार मानी जा रही है। फिर भी, इतिहास के इस मौके को लेकर वेस्टइंडीज पूरी ताकत झोंक सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Oct 2025 By दैनिक जागरण

भारत में 31 साल से नहीं जीता वेस्टइंडीज, टेस्ट जीत का सूखा खत्म करने का सुनहरा मौका

CRICKET

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के पास इतिहास रचने का मौका है ,भारतीय धरती पर 31 साल बाद टेस्ट जीत हासिल करने का।

दरअसल, वेस्टइंडीज ने भारत में आखिरी बार 1994 में टेस्ट मैच जीता था। उस वक्त टीम की कप्तानी कर्टनी वॉल्श के हाथों में थी। मोहाली में खेले गए उस ऐतिहासिक टेस्ट में कैरेबियाई टीम ने भारत को 243 रनों से हराया था।

कैसे जीती थी वेस्टइंडीज ने 1994 की टेस्ट जंग?

मोहाली में खेले गए उस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 443 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने भी संघर्ष किया और 387 रन बनाए। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 56 रन की बढ़त मिली।

इसके बाद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 301 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत को 357 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में केवल 114 रन पर सिमट गई।

सचिन तेंदुलकर रहे थे फ्लॉप, मनोज प्रभाकर चमके
  • भारत की तरफ से उस टेस्ट में सचिन तेंदुलकर भी खेले थे, लेकिन वे दोनों पारियों में बड़े स्कोर नहीं बना सके

    • पहली पारी: 40 रन (55 गेंद)

    • दूसरी पारी: 10 रन (24 गेंद)

  • भारत की ओर से उस मैच में एकमात्र शतक मनोज प्रभाकर ने लगाया था।

    • उन्होंने 275 गेंदों में 120 रन बनाए थे।

अनिल कुंबले की गेंदबाजी रही प्रभावशाली
  • भारत की पहली पारी में अनिल कुंबले ने 4 विकेट चटकाए थे।

  • वेंकटपथी राजू ने 3, श्रीनाथ ने 2 और आशीष कपूर ने 1 विकेट लिया था।

  • दूसरी पारी में भारत सिर्फ 3 विकेट निकाल सका, जिनमें से दो राजू और एक कुंबले के खाते में गया।

क्या वेस्टइंडीज तोड़ पाएगा जीत का सूखा?

1994 के बाद से वेस्टइंडीज भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है। अब जब टीम फिर से भारत में मुकाबला कर रही है, तो उसके पास 31 साल पुराने सूखे को खत्म करने का एक और मौका है।

हालांकि भारतीय टीम घरेलू मैदान पर बेहद मजबूत है और जीत के प्रबल दावेदार मानी जा रही है। फिर भी, इतिहास के इस मौके को लेकर वेस्टइंडीज पूरी ताकत झोंक सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/west-indies-test-not-won-in-india-for-31-years/article-35112

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.