यूक्रेन का दावा: रूस की तरफ लड़ रहे गुजराती युवक को किया गिरफ्तार, भारत ने कहा- जांच जारी

Ukraine

यूक्रेन ने रूसी सेना के लिए लड़ रहे गुजरात के एक भारतीय युवक को पकड़ने का दावा किया है। भारत ने इस सूचना की सत्यता जांचने की बात कही है और अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

यूक्रेनी सेना ने 7 अक्टूबर को एक वीडियो जारी कर गुजरात के मोरबी निवासी 22 वर्षीय माजोती साहिल मोहम्मद हुसैन को रूस की सेना की ओर से लड़ते हुए पकड़ने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माजोती रूस में एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता था, लेकिन नशे की लत के चलते उसे 7 साल की जेल की सजा हुई। जेल की सजा से बचने के लिए वह रूस के विशेष सैन्य अभियान में शामिल हुआ था।

यूक्रेन के 63वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड ने उससे पूछताछ के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें माजोती ने कहा कि उसे रूस की ओर से वित्तीय मुआवजा देने का वादा किया गया था, जो उसे नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि वह युद्ध नहीं लड़ना चाहते और यूक्रेन में रहना पसंद करेंगे।

भारत सरकार ने इस मामले पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने NDTV को बताया कि वे इस रिपोर्ट की सत्यता की जांच कर रहे हैं और यूक्रेनी पक्ष से अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले, जनवरी में भारत सरकार ने बताया था कि धोखे से रूस ले जाए गए 126 भारतीयों में से 12 भारतीय रूसी सेना के लिए लड़ते हुए शहीद हो चुके हैं, जबकि 16 लापता हैं। बाद में भारत ने रूस से फंसे भारतीयों को रिहा कराने की मांग की, जिससे 96 भारतीयों को मुक्त किया गया था।

यह मामला रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों की स्थिति और सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताओं को फिर से उजागर करता है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Oct 2025 By दैनिक जागरण

यूक्रेन का दावा: रूस की तरफ लड़ रहे गुजराती युवक को किया गिरफ्तार, भारत ने कहा- जांच जारी

Ukraine

यूक्रेनी सेना ने 7 अक्टूबर को एक वीडियो जारी कर गुजरात के मोरबी निवासी 22 वर्षीय माजोती साहिल मोहम्मद हुसैन को रूस की सेना की ओर से लड़ते हुए पकड़ने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माजोती रूस में एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता था, लेकिन नशे की लत के चलते उसे 7 साल की जेल की सजा हुई। जेल की सजा से बचने के लिए वह रूस के विशेष सैन्य अभियान में शामिल हुआ था।

यूक्रेन के 63वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड ने उससे पूछताछ के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें माजोती ने कहा कि उसे रूस की ओर से वित्तीय मुआवजा देने का वादा किया गया था, जो उसे नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि वह युद्ध नहीं लड़ना चाहते और यूक्रेन में रहना पसंद करेंगे।

भारत सरकार ने इस मामले पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने NDTV को बताया कि वे इस रिपोर्ट की सत्यता की जांच कर रहे हैं और यूक्रेनी पक्ष से अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले, जनवरी में भारत सरकार ने बताया था कि धोखे से रूस ले जाए गए 126 भारतीयों में से 12 भारतीय रूसी सेना के लिए लड़ते हुए शहीद हो चुके हैं, जबकि 16 लापता हैं। बाद में भारत ने रूस से फंसे भारतीयों को रिहा कराने की मांग की, जिससे 96 भारतीयों को मुक्त किया गया था।

यह मामला रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों की स्थिति और सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताओं को फिर से उजागर करता है

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/68e635fc03824/article-35098

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.