इंदौर-उज्जैन सड़क परियोजना के विरोध में किसानों ने लगाया लंबा जाम

Indore,M.P

बुधवार को इंदौर में किसानों का एक बड़ा आंदोलन देखने को मिला।

हाथोद और आसपास के इलाकों के किसान इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना के विरोध में एक हजार से अधिक ट्रैक्टर लेकर इंदौर पहुंचे। किसानों ने इस परियोजना को निरस्त करने, सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने और मुआवजा दर बढ़ाने जैसी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। आंदोलन के दौरान किसानों ने सरकार और कांग्रेस दोनों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों का रिकॉर्ड कराया। धार रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आसपास के इलाके में आवाजाही प्रभावित हुई। जाम के कारण वहां से गुजरने वाले लोग घंटों तक फंसे रहे और लंबी वाहनों की कतारें लगीं।

ट्रैक्टर रैली और प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल किसान इंदौर और उज्जैन जिले के थे। हाथोद और आसपास के गांवों से करीब पांच हजार से अधिक किसान रैली के रूप में इंदौर पहुंचे। किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों में बैठकर नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया।

प्रशासन ने किसानों को शहर के भीतर कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें धार रोड के नूरानी नगर के पास रोक दिया। रैली के दौरान करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने किसानों से अपील की कि चुनाव के समय नेताओं को गांवों में घुसने न दें। इसके बाद किसानों ने एडीएम रोशन रॉय को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का प्रभाव

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना से इंदौर की सांवेर और हातोद तहसीलों के करीब 20 गांव और उज्जैन जिले के 8 गांव प्रभावित हो रहे हैं। परियोजना के लिए कुल 188 हेक्टेयर उपजाऊ जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। कई किसानों की पूरी जमीन इस परियोजना के दायरे में आ रही है, जबकि कुछ किसानों की जमीनों के बीच से सड़क गुजर रही है।

किसान नेता बबलू जाधव ने कहा कि सरकार ने बिना पर्याप्त सर्वे और आकलन के यह योजना लागू कर दी है। उनका कहना है कि इससे किसानों की आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है। जाधव ने यह भी बताया कि सड़क परियोजना 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जबकि उज्जैन जाने के पहले से ही कई मार्ग हैं जिन्हें चौड़ा कर इस उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है।

मुआवजे और फसल मूल्य को लेकर नाराजगी

किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा तय मुआवजा बाजार मूल्य से काफी कम है। कांकरिया के किसान वीरेंद्र चौहान ने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार दोगुना मुआवजा देने की बात कही जा रही है, जबकि जमीन के वास्तविक दाम पांच गुना तक बढ़ चुके हैं।

किसान जाधव का कहना है कि लगातार नीतियों और योजनाओं में किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है। सरकार योजनाएं तो बना देती है, लेकिन अन्नदाता की स्थिति को समझने का प्रयास नहीं करती। इस सड़क परियोजना से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है और आसपास के 10 किमी क्षेत्र में उनकी जमीनों के विकल्प भी उपलब्ध नहीं हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Oct 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर-उज्जैन सड़क परियोजना के विरोध में किसानों ने लगाया लंबा जाम

Indore,M.P

हाथोद और आसपास के इलाकों के किसान इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना के विरोध में एक हजार से अधिक ट्रैक्टर लेकर इंदौर पहुंचे। किसानों ने इस परियोजना को निरस्त करने, सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने और मुआवजा दर बढ़ाने जैसी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। आंदोलन के दौरान किसानों ने सरकार और कांग्रेस दोनों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों का रिकॉर्ड कराया। धार रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आसपास के इलाके में आवाजाही प्रभावित हुई। जाम के कारण वहां से गुजरने वाले लोग घंटों तक फंसे रहे और लंबी वाहनों की कतारें लगीं।

ट्रैक्टर रैली और प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल किसान इंदौर और उज्जैन जिले के थे। हाथोद और आसपास के गांवों से करीब पांच हजार से अधिक किसान रैली के रूप में इंदौर पहुंचे। किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों में बैठकर नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया।

प्रशासन ने किसानों को शहर के भीतर कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें धार रोड के नूरानी नगर के पास रोक दिया। रैली के दौरान करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने किसानों से अपील की कि चुनाव के समय नेताओं को गांवों में घुसने न दें। इसके बाद किसानों ने एडीएम रोशन रॉय को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का प्रभाव

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना से इंदौर की सांवेर और हातोद तहसीलों के करीब 20 गांव और उज्जैन जिले के 8 गांव प्रभावित हो रहे हैं। परियोजना के लिए कुल 188 हेक्टेयर उपजाऊ जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। कई किसानों की पूरी जमीन इस परियोजना के दायरे में आ रही है, जबकि कुछ किसानों की जमीनों के बीच से सड़क गुजर रही है।

किसान नेता बबलू जाधव ने कहा कि सरकार ने बिना पर्याप्त सर्वे और आकलन के यह योजना लागू कर दी है। उनका कहना है कि इससे किसानों की आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है। जाधव ने यह भी बताया कि सड़क परियोजना 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जबकि उज्जैन जाने के पहले से ही कई मार्ग हैं जिन्हें चौड़ा कर इस उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है।

मुआवजे और फसल मूल्य को लेकर नाराजगी

किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा तय मुआवजा बाजार मूल्य से काफी कम है। कांकरिया के किसान वीरेंद्र चौहान ने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार दोगुना मुआवजा देने की बात कही जा रही है, जबकि जमीन के वास्तविक दाम पांच गुना तक बढ़ चुके हैं।

किसान जाधव का कहना है कि लगातार नीतियों और योजनाओं में किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है। सरकार योजनाएं तो बना देती है, लेकिन अन्नदाता की स्थिति को समझने का प्रयास नहीं करती। इस सड़क परियोजना से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है और आसपास के 10 किमी क्षेत्र में उनकी जमीनों के विकल्प भी उपलब्ध नहीं हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmers-put-a-long-jam-in-protest-against-indore-ujjain-road/article-35122

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.