रायपुर के अस्पताल में मरीज का मोबाइल चोरी, ऑनलाइन खाते से उड़ाए 72 हजार रुपये, FIR दर्ज

RAIPUR,CG

रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज का मोबाइल चोरी हो गया।

रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज का मोबाइल चोरी होने और उसके जरिए ऑनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, देबाराज बेहरा, जो मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और रायपुर के एक चश्मे की दुकान में काम करते हैं, को 27 जून 2025 को अचानक ब्रेन हेमरेज आया। वह बेहोश होकर गिर पड़े, जिसे देखकर उनके सहकर्मी और अन्य लोग उन्हें इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती करवाए।

29 जून को देबाराज के भाई लोकनाथ बेहरा और हेमराज बेहरा ओडिशा से रायपुर पहुंचे। इस दौरान देबाराज का मोबाइल और पर्स हेमराज ने मेडिसिन टेबल की दराज में रख दिया था। शाम करीब 6 बजे जब सहकर्मी संतोषी साहू उन्हें देखने आईं, तो मोबाइल गायब मिला।

बाद में पता चला कि अज्ञात चोरों ने मोबाइल चोरी कर फोनपे ऐप के जरिए मरीज के खाते से 1 जुलाई को 40,000 रुपये और 2 जुलाई को 22,800 रुपये निकाल लिए, जिससे कुल 72,800 रुपये का नुकसान हुआ।

स्वस्थ होने के बाद जब देबाराज ने अपना बैंक खाता जांचा, तो ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने गोलबाजार थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मोबाइल व ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल चोरी और ऑनलाइन धोखाधड़ी दोनों पहलुओं पर तेजी से कार्रवाई कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Oct 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर के अस्पताल में मरीज का मोबाइल चोरी, ऑनलाइन खाते से उड़ाए 72 हजार रुपये, FIR दर्ज

RAIPUR,CG

रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज का मोबाइल चोरी होने और उसके जरिए ऑनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, देबाराज बेहरा, जो मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और रायपुर के एक चश्मे की दुकान में काम करते हैं, को 27 जून 2025 को अचानक ब्रेन हेमरेज आया। वह बेहोश होकर गिर पड़े, जिसे देखकर उनके सहकर्मी और अन्य लोग उन्हें इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती करवाए।

29 जून को देबाराज के भाई लोकनाथ बेहरा और हेमराज बेहरा ओडिशा से रायपुर पहुंचे। इस दौरान देबाराज का मोबाइल और पर्स हेमराज ने मेडिसिन टेबल की दराज में रख दिया था। शाम करीब 6 बजे जब सहकर्मी संतोषी साहू उन्हें देखने आईं, तो मोबाइल गायब मिला।

बाद में पता चला कि अज्ञात चोरों ने मोबाइल चोरी कर फोनपे ऐप के जरिए मरीज के खाते से 1 जुलाई को 40,000 रुपये और 2 जुलाई को 22,800 रुपये निकाल लिए, जिससे कुल 72,800 रुपये का नुकसान हुआ।

स्वस्थ होने के बाद जब देबाराज ने अपना बैंक खाता जांचा, तो ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने गोलबाजार थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मोबाइल व ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल चोरी और ऑनलाइन धोखाधड़ी दोनों पहलुओं पर तेजी से कार्रवाई कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/72-thousand-rupees-fir-lodged-from-the-patients-mobile-theft/article-35096

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.