इश्क में सरहद पार करने पहुंची महिला, प्रेमी ने छोड़ा, पुलिस ने बचाया

Gwalior,MP

ग्वालियर की एक महिला सोशल मीडिया पर हुए प्यार में इतना बहक गई कि अपने 9 साल के बेटे को लेकर घर छोड़कर पाकिस्तान बॉर्डर तक पहुंच गई

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार एक महिला को सरहद तक ले गया, लेकिन जब सपनों का महल टूटा, तो वह अपने 9 साल के बेटे संग गुरुद्वारों में रातें बिताने को मजबूर हो गई। यह हैरान कर देने वाला मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक महिला तीन महीने पहले अपने बेटे को स्कूल छोड़ने का बहाना बनाकर घर से निकली थी और फिर लापता हो गई थी। अब उसे पाकिस्तान बॉर्डर से सटे एक गांव से सकुशल बरामद किया गया है।

प्रेम में सब कुछ छोड़ दिया, लेकिन मिला धोखा

महिला मूल रूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली है, लेकिन शादी के बाद वह डबरा के पिछोर क्षेत्र में बस गई थी। कुछ महीने पहले उसकी सोशल मीडिया पर एक युवक से पहचान हुई, जिसने खुद को अमृतसर का बताया और शादी का वादा किया। महिला इस झांसे में आ गई और पति को छोड़कर प्रेमी से मिलने का प्लान बना लिया।

बेटे संग निकली, 40 हजार रुपये लेकर हुई गायब

24 जुलाई को महिला ने अपने बेटे का स्कूल बैग तो स्कूल में जमा कराया लेकिन उसे साथ लेकर घर से निकल गई। वह लगभग 40 हजार रुपये भी साथ ले गई थी। इसके बाद से महिला और बच्चा लापता थे।

प्रेमी ने किया ब्लॉक, सड़कों पर आई मां-बेटा

जब महिला अमृतसर पहुंची तो प्रेमी ने मोबाइल बंद कर लिया और गायब हो गया। धोखा खाकर वह अपने बेटे संग अमृतसर, गुरदासपुर और भटिंडा में दर-दर भटकती रही। कई गुरुद्वारों में उन्होंने शरण ली, जहां किसी तरह दिन काटे।

बॉर्डर पर मिला सुराग, पुलिस ने बचाया

ग्वालियर पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई थी। जब सूचना मिली कि महिला को पाकिस्तान सीमा के पास देखा गया है, तो एक टीम तुरंत पंजाब रवाना की गई। वहां पंजाब पुलिस के सहयोग से महिला और उसके बेटे को एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया।

परिजनों को सौंपा गया, पुलिस की सूझबूझ की सराहना

महिला और बच्चा अब सुरक्षित हैं और उन्हें वापस ग्वालियर लाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ के चलते एक संभावित गंभीर मामला टल गया। परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

सोशल मीडिया पर मिलने वाले अनजान लोगों पर आंख बंद कर भरोसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में परिवार और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बन सकता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Oct 2025 By दैनिक जागरण

इश्क में सरहद पार करने पहुंची महिला, प्रेमी ने छोड़ा, पुलिस ने बचाया

Gwalior,MP

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार एक महिला को सरहद तक ले गया, लेकिन जब सपनों का महल टूटा, तो वह अपने 9 साल के बेटे संग गुरुद्वारों में रातें बिताने को मजबूर हो गई। यह हैरान कर देने वाला मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक महिला तीन महीने पहले अपने बेटे को स्कूल छोड़ने का बहाना बनाकर घर से निकली थी और फिर लापता हो गई थी। अब उसे पाकिस्तान बॉर्डर से सटे एक गांव से सकुशल बरामद किया गया है।

प्रेम में सब कुछ छोड़ दिया, लेकिन मिला धोखा

महिला मूल रूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली है, लेकिन शादी के बाद वह डबरा के पिछोर क्षेत्र में बस गई थी। कुछ महीने पहले उसकी सोशल मीडिया पर एक युवक से पहचान हुई, जिसने खुद को अमृतसर का बताया और शादी का वादा किया। महिला इस झांसे में आ गई और पति को छोड़कर प्रेमी से मिलने का प्लान बना लिया।

बेटे संग निकली, 40 हजार रुपये लेकर हुई गायब

24 जुलाई को महिला ने अपने बेटे का स्कूल बैग तो स्कूल में जमा कराया लेकिन उसे साथ लेकर घर से निकल गई। वह लगभग 40 हजार रुपये भी साथ ले गई थी। इसके बाद से महिला और बच्चा लापता थे।

प्रेमी ने किया ब्लॉक, सड़कों पर आई मां-बेटा

जब महिला अमृतसर पहुंची तो प्रेमी ने मोबाइल बंद कर लिया और गायब हो गया। धोखा खाकर वह अपने बेटे संग अमृतसर, गुरदासपुर और भटिंडा में दर-दर भटकती रही। कई गुरुद्वारों में उन्होंने शरण ली, जहां किसी तरह दिन काटे।

बॉर्डर पर मिला सुराग, पुलिस ने बचाया

ग्वालियर पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई थी। जब सूचना मिली कि महिला को पाकिस्तान सीमा के पास देखा गया है, तो एक टीम तुरंत पंजाब रवाना की गई। वहां पंजाब पुलिस के सहयोग से महिला और उसके बेटे को एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया।

परिजनों को सौंपा गया, पुलिस की सूझबूझ की सराहना

महिला और बच्चा अब सुरक्षित हैं और उन्हें वापस ग्वालियर लाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ के चलते एक संभावित गंभीर मामला टल गया। परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

सोशल मीडिया पर मिलने वाले अनजान लोगों पर आंख बंद कर भरोसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में परिवार और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बन सकता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-woman-who-crossed-the-border-out-of-love-was/article-35108

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.