आज से शुरू हुआ विंबलडन 2025: जोकोविच 25वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में, जानिए इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की खास बातें

Sports

दुनिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन आज से लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू हो गया है। यह इसका 138वां संस्करण है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1877 में हुई थी। यह वर्ष का तीसरा ग्रैंड स्लैम है और एकमात्र ऐसा टूर्नामेंट है जो ग्रास कोर्ट पर खेला जाता है।

सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच इस टूर्नामेंट में अपने करियर का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने के लिए उतरेंगे। हालांकि, उनके सामने स्पेन के युवा सितारे कार्लोस अल्काराज की कड़ी चुनौती है, जिन्होंने पिछले साल के फाइनल में जोकोविच को हराकर खिताब जीता था।

टूर्नामेंट का आयोजन करता है निजी क्लब

विंबलडन एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है जिसका आयोजन कोई सरकारी संस्था नहीं बल्कि "ऑल इंग्लैंड क्लब" करता है। इसकी स्थापना 1868 में हुई थी। यह एक प्राइवेट क्लब है, जिसके वर्तमान में 500 सदस्य हैं और कैथरीन एलिजाबेथ मिडलटन (प्रिंसेस ऑफ वेल्स) इसकी मालकिन हैं।

विंबलडन की अनोखी परंपराएं जो आज भी कायम हैं

ड्रेस कोड: केवल सफेद

विंबलडन की सबसे मशहूर परंपरा खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह सफेद कपड़े पहनना अनिवार्य है। 2022 में इस नियम को लेकर विरोध भी हुआ था, लेकिन आयोजन समिति अपने नियमों पर अडिग रही।

बॉल बॉय और गर्ल्स की चयन प्रक्रिया

यहां काम करने वाले बॉल बॉय और बॉल गर्ल्स को ‘BBG’ कहा जाता है। इनका चयन स्कूलों के माध्यम से होता है और इन्हें टेनिस नियमों पर आधारित लिखित परीक्षा पास करनी होती है।

 स्ट्रॉबेरी-क्रीम और ब्रिटिश वाइन की परंपरा

दर्शकों को स्ट्रॉबेरी और क्रीम तथा ब्रिटिश वाइन परोसना एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा है, जो विंबलडन को और भी खास बनाती है।

ट्रॉफी, परंपरा और रोचक फैक्ट्स

  • 1887 से ट्रॉफी नहीं बदली गई है। विजेता को सिर्फ उसकी नकल (रिप्लिका) दी जाती है जबकि असली ट्रॉफी क्लब के म्यूजियम में रखी जाती है।

  • पुरुषों को कप और महिलाओं को प्लेट के आकार में बनी चांदी की ट्रॉफी दी जाती है।

  • कबूतरों से कोर्ट को बचाने के लिए स्पेशल हॉक 'रूफस' को रखा गया है, जो पिछले 15 वर्षों से सेवा दे रहा है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

आज से शुरू हुआ विंबलडन 2025: जोकोविच 25वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में, जानिए इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की खास बातें

Sports

सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच इस टूर्नामेंट में अपने करियर का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने के लिए उतरेंगे। हालांकि, उनके सामने स्पेन के युवा सितारे कार्लोस अल्काराज की कड़ी चुनौती है, जिन्होंने पिछले साल के फाइनल में जोकोविच को हराकर खिताब जीता था।

टूर्नामेंट का आयोजन करता है निजी क्लब

विंबलडन एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है जिसका आयोजन कोई सरकारी संस्था नहीं बल्कि "ऑल इंग्लैंड क्लब" करता है। इसकी स्थापना 1868 में हुई थी। यह एक प्राइवेट क्लब है, जिसके वर्तमान में 500 सदस्य हैं और कैथरीन एलिजाबेथ मिडलटन (प्रिंसेस ऑफ वेल्स) इसकी मालकिन हैं।

विंबलडन की अनोखी परंपराएं जो आज भी कायम हैं

ड्रेस कोड: केवल सफेद

विंबलडन की सबसे मशहूर परंपरा खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह सफेद कपड़े पहनना अनिवार्य है। 2022 में इस नियम को लेकर विरोध भी हुआ था, लेकिन आयोजन समिति अपने नियमों पर अडिग रही।

बॉल बॉय और गर्ल्स की चयन प्रक्रिया

यहां काम करने वाले बॉल बॉय और बॉल गर्ल्स को ‘BBG’ कहा जाता है। इनका चयन स्कूलों के माध्यम से होता है और इन्हें टेनिस नियमों पर आधारित लिखित परीक्षा पास करनी होती है।

 स्ट्रॉबेरी-क्रीम और ब्रिटिश वाइन की परंपरा

दर्शकों को स्ट्रॉबेरी और क्रीम तथा ब्रिटिश वाइन परोसना एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा है, जो विंबलडन को और भी खास बनाती है।

ट्रॉफी, परंपरा और रोचक फैक्ट्स

  • 1887 से ट्रॉफी नहीं बदली गई है। विजेता को सिर्फ उसकी नकल (रिप्लिका) दी जाती है जबकि असली ट्रॉफी क्लब के म्यूजियम में रखी जाती है।

  • पुरुषों को कप और महिलाओं को प्लेट के आकार में बनी चांदी की ट्रॉफी दी जाती है।

  • कबूतरों से कोर्ट को बचाने के लिए स्पेशल हॉक 'रूफस' को रखा गया है, जो पिछले 15 वर्षों से सेवा दे रहा है

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/wimbledon-2025-djokovich-started-from-today-know-the-special-things/article-26013

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.