छत्तीसगढ़ के 'माड़वी हिड़मा' समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG

लोन वर्राटू अभियान और नक्सल पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के लिए यह एक नई शुरुआत है. छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि ज़्यादा से ज़्यादा माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें.

दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. 2 इनामी माओवादियों सहित कुल 3 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2-2 लाख रुपये के इनामी थे और दरभा डिवीजन के मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे. आत्मसमर्पण करने वालों में पहला नंदू माड़वी है जो पिछले 6-7 सालों से माओवादी संगठन के प्लाटून नंबर 24 में सक्रिय था. इसके अलावा हिड़मा माड़वी भी शामिल हैं.... जो एक साल से प्लाटून नंबर 24 का सदस्य था. हिड़मा माड़वी को DVC सचिव जगदीश का गार्ड भी नियुक्त किया गया था. छत्तीसगढ़ सरकार ने दोनों माओवादियों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम भी जारी किया हुआ था. इसके अलावा तीसरा माओवादी हेमला (29) ने भी पुलिस के आगे सरेंडर किया है. 

लोन वर्राटू अभियान की सफलता

मिली जानकारी के मतुआबिक, लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 204 इनामी माओवादी सहित कुल 880 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं. ये अभियान छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस प्रशासन की अहम् रणनीति का हिस्सा है जिसका मकसद माओवादियों को हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करना है.

नक्सल पुनर्वास नीति का लाभ

आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है. इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की अन्य पुनर्वास सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी जिससे कि वे सामान्य जीवन जीने के लिए जरूरी संसाधनों से वंचित न रहें.

गांव-गांव में पुनर्वास नीति का प्रचार

पुलिस प्रशासन ने बताया कि शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. गांव-गांव में नक्सलवाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ ही पुनर्वास की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है जिसके प्रभाव से शीर्ष माओवादियों से लेकर भटके हुए युवा माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2024 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के 'माड़वी हिड़मा' समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG

दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. 2 इनामी माओवादियों सहित कुल 3 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2-2 लाख रुपये के इनामी थे और दरभा डिवीजन के मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे. आत्मसमर्पण करने वालों में पहला नंदू माड़वी है जो पिछले 6-7 सालों से माओवादी संगठन के प्लाटून नंबर 24 में सक्रिय था. इसके अलावा हिड़मा माड़वी भी शामिल हैं.... जो एक साल से प्लाटून नंबर 24 का सदस्य था. हिड़मा माड़वी को DVC सचिव जगदीश का गार्ड भी नियुक्त किया गया था. छत्तीसगढ़ सरकार ने दोनों माओवादियों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम भी जारी किया हुआ था. इसके अलावा तीसरा माओवादी हेमला (29) ने भी पुलिस के आगे सरेंडर किया है. 

लोन वर्राटू अभियान की सफलता

मिली जानकारी के मतुआबिक, लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 204 इनामी माओवादी सहित कुल 880 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं. ये अभियान छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस प्रशासन की अहम् रणनीति का हिस्सा है जिसका मकसद माओवादियों को हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करना है.

नक्सल पुनर्वास नीति का लाभ

आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है. इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की अन्य पुनर्वास सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी जिससे कि वे सामान्य जीवन जीने के लिए जरूरी संसाधनों से वंचित न रहें.

गांव-गांव में पुनर्वास नीति का प्रचार

पुलिस प्रशासन ने बताया कि शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. गांव-गांव में नक्सलवाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ ही पुनर्वास की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है जिसके प्रभाव से शीर्ष माओवादियों से लेकर भटके हुए युवा माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/3-naxalites-including-madvi-hidma-of-chhattisgarh-surrender/article-1843

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.