विदिशा मंडी विवाद: हम्माल से मारपीट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, FIR की मांग पर अड़े मजदूर

Vidisha, MP

शहर की पुरानी गल्ला मंडी में सोमवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक व्यापारी ने मामूली बात पर एक हम्माल के साथ मारपीट कर दी।

घटना से आक्रोशित हम्मालों ने मंडी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी व्यापारी गिरधर अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पानी पीने गए हम्माल पर डंडे से हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कुछ हम्माल भोजन के बाद पानी पीने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान व्यापारी गिरधर अग्रवाल ने हम्माल हरिसिंह पर अचानक डंडे से हमला कर दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि विवाद किसी गंभीर कारण से नहीं, बल्कि तुच्छ बात को लेकर हुआ।

गुस्से में हम्माल, नारेबाजी और कार्य बहिष्कार की चेतावनी

मारपीट की घटना से नाराज हम्मालों ने मंडी परिसर में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि आरोपी व्यापारी पर जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन काम बंद कर देंगे। यूनियन की ओर से पुलिस को एक लिखित शिकायत भी सौंपी गई है।

“सेठ ने बिना कुछ कहे मार दिया”: हम्माल की आपबीती

पीड़ित हम्माल हरिसिंह के एक साथी ने बताया, "हम खाना खाकर बैठे थे और सिर्फ पानी पीने गए थे, तभी सेठ गिरधर अग्रवाल बिना किसी कारण हमारे साथी को मारने लगे। हम चाहते हैं कि उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।"

पुलिस मौके पर, एफआईआर की प्रक्रिया जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे हम्मालों से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। सीएसपी अतुल सिंह ने मीडिया को बताया, "मंडी परिसर में चक्काजाम नहीं हुआ, लेकिन प्रदर्शन जरूर किया गया। पुलिस ने हालात नियंत्रित कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।"

मजदूरों में रोष, मंडी संचालन पर संकट की आशंका

इस घटना ने मंडी परिसर के कामकाज पर असर डालने की आशंका बढ़ा दी है। मजदूर यूनियन की चेतावनी के बाद मंडी प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो मंडी का संचालन प्रभावित हो सकता है।

.............................

🔔 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, विशेष रिपोर्ट्स और अपडेट्स अब सीधे आपके WhatsApp पर!

👉 लिंक पर क्लिक करें और चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

📱 या फिर नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और जुड़ जाएं हमारे साथ।

qr

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By दैनिक जागरण

विदिशा मंडी विवाद: हम्माल से मारपीट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, FIR की मांग पर अड़े मजदूर

Vidisha, MP

घटना से आक्रोशित हम्मालों ने मंडी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी व्यापारी गिरधर अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पानी पीने गए हम्माल पर डंडे से हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कुछ हम्माल भोजन के बाद पानी पीने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान व्यापारी गिरधर अग्रवाल ने हम्माल हरिसिंह पर अचानक डंडे से हमला कर दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि विवाद किसी गंभीर कारण से नहीं, बल्कि तुच्छ बात को लेकर हुआ।

गुस्से में हम्माल, नारेबाजी और कार्य बहिष्कार की चेतावनी

मारपीट की घटना से नाराज हम्मालों ने मंडी परिसर में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि आरोपी व्यापारी पर जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन काम बंद कर देंगे। यूनियन की ओर से पुलिस को एक लिखित शिकायत भी सौंपी गई है।

“सेठ ने बिना कुछ कहे मार दिया”: हम्माल की आपबीती

पीड़ित हम्माल हरिसिंह के एक साथी ने बताया, "हम खाना खाकर बैठे थे और सिर्फ पानी पीने गए थे, तभी सेठ गिरधर अग्रवाल बिना किसी कारण हमारे साथी को मारने लगे। हम चाहते हैं कि उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।"

पुलिस मौके पर, एफआईआर की प्रक्रिया जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे हम्मालों से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। सीएसपी अतुल सिंह ने मीडिया को बताया, "मंडी परिसर में चक्काजाम नहीं हुआ, लेकिन प्रदर्शन जरूर किया गया। पुलिस ने हालात नियंत्रित कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।"

मजदूरों में रोष, मंडी संचालन पर संकट की आशंका

इस घटना ने मंडी परिसर के कामकाज पर असर डालने की आशंका बढ़ा दी है। मजदूर यूनियन की चेतावनी के बाद मंडी प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो मंडी का संचालन प्रभावित हो सकता है।

.............................

🔔 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, विशेष रिपोर्ट्स और अपडेट्स अब सीधे आपके WhatsApp पर!

👉 लिंक पर क्लिक करें और चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

📱 या फिर नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और जुड़ जाएं हमारे साथ।

qr

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/workers-adamant-on-demanding-a-strong-protest-fir-against-vidisha/article-22336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.