भिंड में मिड-डे मील में निकला मरा कनखजूरा, 2 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Bhind, MP

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को परोसे गए स्पेशल भोज में बड़ी लापरवाही सामने आई। ढोंचरा मिडिल स्कूल में मिड-डे मील के दौरान एक बच्चे की पत्तल में मृत कनखजूरा निकल आया।

 घटना का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

बच्चों ने छोड़ा खाना, अभिभावक भड़के

स्कूल में 65 में से केवल 30 बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जैसे ही भोजन परोसा गया, एक पत्तल में मृत कनखजूरा दिखाई दिया। इसे देखकर बच्चे घबरा गए और कई ने खाना अधूरा छोड़ दिया। मौके पर मौजूद अभिभावकों और ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई।

डॉक्टरों ने की जांच, सभी सुरक्षित

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची। जांच के दौरान दो बच्चों में उल्टी जैसी हल्की शिकायत मिली, जिन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि सभी छात्र अब सुरक्षित हैं और किसी पर गंभीर असर नहीं पड़ा।

विभाग पर मामले को दबाने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा विभाग घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने भोजन बनाने वाली एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

बीआरसी रनधौर सिंह यादव और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी आर.डी. मित्तल ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भिंड में मिड-डे मील में निकला मरा कनखजूरा, 2 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Bhind, MP

 घटना का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

बच्चों ने छोड़ा खाना, अभिभावक भड़के

स्कूल में 65 में से केवल 30 बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जैसे ही भोजन परोसा गया, एक पत्तल में मृत कनखजूरा दिखाई दिया। इसे देखकर बच्चे घबरा गए और कई ने खाना अधूरा छोड़ दिया। मौके पर मौजूद अभिभावकों और ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई।

डॉक्टरों ने की जांच, सभी सुरक्षित

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची। जांच के दौरान दो बच्चों में उल्टी जैसी हल्की शिकायत मिली, जिन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि सभी छात्र अब सुरक्षित हैं और किसी पर गंभीर असर नहीं पड़ा।

विभाग पर मामले को दबाने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा विभाग घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने भोजन बनाने वाली एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

बीआरसी रनधौर सिंह यादव और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी आर.डी. मित्तल ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mara-kankhajura-2-childrens-health-deteriorated-in-mid-day-meal-in/article-30746

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.