जबलपुर में डकैती की साजिश नाकाम: 5 आरोपी हथियारों संग गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त

Jabalpur, MP

जबलपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच लुटेरों को गिरफ्तार किया। आरोपी इंदौर से भोपाल होकर जबलपुर आने वाली बस को लूटने की योजना बना रहे थे।

 इससे पहले कि वे वारदात को अंजाम दे पाते, पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

हथियार और कार बरामद

आरोपियों के पास से देशी कट्टा, तलवार, लोहे की रॉड, डंडा और बेसबॉल बैट सहित काली स्विफ्ट कार (एमपी 35 सीए 3507) बरामद की गई, जिसमें बैठकर वे योजना बना रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

सूचना मिलने पर पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने पुलिस टीम के साथ महुआखेड़ा रोड पर दबिश दी। छिपकर सुनने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी स्पीड ब्रेकर के पास यात्री बस रोककर लूट की तैयारी कर रहे थे। घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में –

  • नवल सिंह लोधी (31, ग्राम मढ़ पिपरिया)

  • आशीष लोधी (31, ग्राम मढ़ पिपरिया)

  • महेंद्र सिंह लोधी (36, भमक पड़रिया)

  • सुखदेव उर्फ सुक्कू लोधी (28, कटरा बेलखेड़ा)

  • मुकेश लोधी (24, आधारताल, कार चालक)

पुलिस की भूमिका सराही गई

डकैती की योजना नाकाम करने में थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह राजपूत, उप निरीक्षक अरविन्द सिंह, आकाशदीप और कई आरक्षकों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में डकैती की साजिश नाकाम: 5 आरोपी हथियारों संग गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त

Jabalpur, MP

 इससे पहले कि वे वारदात को अंजाम दे पाते, पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

हथियार और कार बरामद

आरोपियों के पास से देशी कट्टा, तलवार, लोहे की रॉड, डंडा और बेसबॉल बैट सहित काली स्विफ्ट कार (एमपी 35 सीए 3507) बरामद की गई, जिसमें बैठकर वे योजना बना रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

सूचना मिलने पर पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने पुलिस टीम के साथ महुआखेड़ा रोड पर दबिश दी। छिपकर सुनने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी स्पीड ब्रेकर के पास यात्री बस रोककर लूट की तैयारी कर रहे थे। घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में –

  • नवल सिंह लोधी (31, ग्राम मढ़ पिपरिया)

  • आशीष लोधी (31, ग्राम मढ़ पिपरिया)

  • महेंद्र सिंह लोधी (36, भमक पड़रिया)

  • सुखदेव उर्फ सुक्कू लोधी (28, कटरा बेलखेड़ा)

  • मुकेश लोधी (24, आधारताल, कार चालक)

पुलिस की भूमिका सराही गई

डकैती की योजना नाकाम करने में थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह राजपूत, उप निरीक्षक अरविन्द सिंह, आकाशदीप और कई आरक्षकों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/robbery-conspiracy-failed-in-jabalpur-5-accused-arrested-with-weapons/article-30750

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.