टीकमगढ़: तलैया में डूबने से तीन मासूमों की मौत, नहाने गए थे घरवालों से बिना बताए

Tikamgarh, MP

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के तीन मासूम बच्चों की खेत की तलैया में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान यश (10), नैन्स (12) और संस्कार (12) के रूप में हुई है।

ऐसे हुआ हादसा

शनिवार दोपहर तीनों बच्चे साइकिल से गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित तलैया में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय संस्कार अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में यश और नैन्स भी पानी की गहराई में चले गए और तीनों की मौत हो गई।

तलाश में मिली दुखद खबर

जब बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलैया किनारे बच्चों के कपड़े और साइकिल पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में तलाश की तो तीनों के शव बरामद हुए। स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाले गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा भेज दिया है। अभी तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

गमगीन माहौल

घटना से गांव में शोक का माहौल है। तीनों बच्चे पांचवी और छठवीं कक्षा के छात्र थे। परिजन इस दर्दनाक हादसे से सदमे में हैं और फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Aug 2025 By दैनिक जागरण

टीकमगढ़: तलैया में डूबने से तीन मासूमों की मौत, नहाने गए थे घरवालों से बिना बताए

Tikamgarh, MP

ऐसे हुआ हादसा

शनिवार दोपहर तीनों बच्चे साइकिल से गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित तलैया में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय संस्कार अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में यश और नैन्स भी पानी की गहराई में चले गए और तीनों की मौत हो गई।

तलाश में मिली दुखद खबर

जब बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलैया किनारे बच्चों के कपड़े और साइकिल पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में तलाश की तो तीनों के शव बरामद हुए। स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाले गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा भेज दिया है। अभी तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

गमगीन माहौल

घटना से गांव में शोक का माहौल है। तीनों बच्चे पांचवी और छठवीं कक्षा के छात्र थे। परिजन इस दर्दनाक हादसे से सदमे में हैं और फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-innocent-deaths-went-to-bathe-due-to-drowning-in/article-30756

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.