डीजेजेएस ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का 30वां संस्करण, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया गौ पूजन

Jagran Desk

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) द्वारा दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में कंझावला स्थित दिव्यधाम आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का 30वां संस्करण धूमधाम से संपन्न हुआ।

 1992 से चली आ रही यह परंपरा न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि संस्कृति और समाज सुधार के नए आयाम भी प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर करीब 30 से 40 हजार श्रद्धालु आश्रम परिसर में शामिल हुए, जबकि असंख्य भक्तों ने डीजेजेएस के यूट्यूब चैनल पर लाइव वेबकास्ट के माध्यम से इस महोत्सव का हिस्सा बने।

WhatsApp Image 2025-08-16 at 5.59.57 PM

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनीं मुख्य अतिथि

महोत्सव की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहीं। उन्होंने गौ पूजन करते हुए कहा कि डीजेजेएस की निस्वार्थ सेवा राष्ट्रहित में अद्वितीय है। नशामुक्ति से लेकर महिला सशक्तिकरण तक संस्थान की पहलों ने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लंबे समय से इस आयोजन का हिस्सा बनना चाहती थीं और आज मुख्यमंत्री के रूप में उपस्थित होना अपने लिए सौभाग्य मानती हैं।

कृष्ण लीलाओं में सामाजिक संदेश

संस्थान की प्रवक्ता साध्वी तपेश्वरी भारती ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव केवल कृष्ण लीलाओं का मंचन नहीं है, बल्कि कृष्ण तत्त्व के वैज्ञानिक और व्यावहारिक अनुभव को जनमानस तक पहुँचाने का प्रयास है।
इस वर्ष महोत्सव में दिल्ली सरकार के घोषणापत्र 2025 को भी प्रस्तुत किया गया।

  • गौ पूजन के माध्यम से "सुसंस्कृत समृद्ध दिल्ली" का संदेश दिया गया।

  • कालिया नाग मर्दन लीला में पर्यावरणीय नवीनीकरण और यमुना सफाई का संकल्प लिया गया।

  • मटकी फोड़ लीला ने सामाजिक बुराइयों के अंत का प्रतीक प्रस्तुत किया।

  • ग्रामीण दिल्ली का विकास झांकी में पारंपरिक संस्कृति दिखाई गई।

  • गीता के कर्मयोग संदेश ने विकसित दिल्ली का संकल्प जगाया।

भक्ति, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का संगम

महोत्सव का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चार और “वसुधैव कुटुम्बकम” के उद्घोष से हुआ। मंच पर कालिया नाग वध, मीराबाई की भक्ति, चैतन्य महाप्रभु की भक्ति और भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव जैसी झलकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
250 से अधिक कलाकारों ने ओडिसी, छऊ, कथक सहित विभिन्न लोकनृत्य प्रस्तुत किए। 100 फुट चौड़े मंच और 3000 वर्ग फुट के एलईडी पर 8K 3D प्रोजेक्शन ने दर्शकों को अद्वितीय अनुभव दिया।

विचार और ज्ञान का सत्र

साध्वी डॉ. निधि भारती, साध्वी श्रेया भारती और साध्वी परमा भारती सहित वक्ताओं ने कृष्ण तत्त्व की वैज्ञानिक व्याख्या की। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरणीय संतुलन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। देशभर से आए 500 से अधिक सन्यासी और साध्वियों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Aug 2025 By दैनिक जागरण

डीजेजेएस ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का 30वां संस्करण, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया गौ पूजन

Jagran Desk

 1992 से चली आ रही यह परंपरा न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि संस्कृति और समाज सुधार के नए आयाम भी प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर करीब 30 से 40 हजार श्रद्धालु आश्रम परिसर में शामिल हुए, जबकि असंख्य भक्तों ने डीजेजेएस के यूट्यूब चैनल पर लाइव वेबकास्ट के माध्यम से इस महोत्सव का हिस्सा बने।

WhatsApp Image 2025-08-16 at 5.59.57 PM

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनीं मुख्य अतिथि

महोत्सव की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहीं। उन्होंने गौ पूजन करते हुए कहा कि डीजेजेएस की निस्वार्थ सेवा राष्ट्रहित में अद्वितीय है। नशामुक्ति से लेकर महिला सशक्तिकरण तक संस्थान की पहलों ने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लंबे समय से इस आयोजन का हिस्सा बनना चाहती थीं और आज मुख्यमंत्री के रूप में उपस्थित होना अपने लिए सौभाग्य मानती हैं।

कृष्ण लीलाओं में सामाजिक संदेश

संस्थान की प्रवक्ता साध्वी तपेश्वरी भारती ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव केवल कृष्ण लीलाओं का मंचन नहीं है, बल्कि कृष्ण तत्त्व के वैज्ञानिक और व्यावहारिक अनुभव को जनमानस तक पहुँचाने का प्रयास है।
इस वर्ष महोत्सव में दिल्ली सरकार के घोषणापत्र 2025 को भी प्रस्तुत किया गया।

  • गौ पूजन के माध्यम से "सुसंस्कृत समृद्ध दिल्ली" का संदेश दिया गया।

  • कालिया नाग मर्दन लीला में पर्यावरणीय नवीनीकरण और यमुना सफाई का संकल्प लिया गया।

  • मटकी फोड़ लीला ने सामाजिक बुराइयों के अंत का प्रतीक प्रस्तुत किया।

  • ग्रामीण दिल्ली का विकास झांकी में पारंपरिक संस्कृति दिखाई गई।

  • गीता के कर्मयोग संदेश ने विकसित दिल्ली का संकल्प जगाया।

भक्ति, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का संगम

महोत्सव का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चार और “वसुधैव कुटुम्बकम” के उद्घोष से हुआ। मंच पर कालिया नाग वध, मीराबाई की भक्ति, चैतन्य महाप्रभु की भक्ति और भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव जैसी झलकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
250 से अधिक कलाकारों ने ओडिसी, छऊ, कथक सहित विभिन्न लोकनृत्य प्रस्तुत किए। 100 फुट चौड़े मंच और 3000 वर्ग फुट के एलईडी पर 8K 3D प्रोजेक्शन ने दर्शकों को अद्वितीय अनुभव दिया।

विचार और ज्ञान का सत्र

साध्वी डॉ. निधि भारती, साध्वी श्रेया भारती और साध्वी परमा भारती सहित वक्ताओं ने कृष्ण तत्त्व की वैज्ञानिक व्याख्या की। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरणीय संतुलन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। देशभर से आए 500 से अधिक सन्यासी और साध्वियों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/dijjes-celebrated-the-30th-edition-of-sri-krishna-janmashtami-festival/article-30758

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.