बालोद की किरण पिस्दा ने रचा इतिहास: भारतीय महिला फुटबॉल टीम 22 साल बाद एशियन कप में क्वालिफाई, थाईलैंड को हराया

Sports

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एक ऐतिहासिक कामयाबी दर्ज की है। 22 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद टीम ने एएफसी महिला एशियन कप 2026 में क्वालिफाई कर लिया है।

इस गौरवमयी जीत में छत्तीसगढ़ के बालोद की किरण पिस्दा की भूमिका निर्णायक रही, जिन्होंने बतौर डिफेंडर मजबूत रक्षात्मक दीवार बनकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

रविवार को थाईलैंड में हुए निर्णायक मुकाबले में भारत ने मेजबान थाईलैंड को 2-1 से हराया। मिडफील्डर संगीता बसफोर ने दोनों गोल दागे, लेकिन मैच के अंतिम मिनटों में किरण की कुशल डिफेंसिंग से भारत ने अपनी बढ़त कायम रखी। यह जीत भारतीय महिला फुटबॉल के लिए एक नया अध्याय साबित हो रही है।

किरण का संघर्ष और सफलता की कहानी
बालोद की रहने वाली किरण यूरोपीय फुटबॉल क्लब से अनुबंध करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2023 में क्रोएशिया के एक क्लब से खेलकर अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। इससे पहले वह सेतू एफसी (चेन्नई) और केरल ब्लास्टर्स वुमन टीम की सदस्य रह चुकी हैं।

शुरुआत स्थानीय मैदानों से, पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
किरण ने फुटबॉल की शुरुआत बालोद के एक छोटे से स्कूल मैदान से की थी। रोजाना 6 घंटे का अभ्यास, सरकारी सहायता के बिना खुद के दम पर आगे बढ़ने की जिद और परिवार का संबल—यही उनकी सफलता की नींव बने। जब भी वे बालोद आती हैं, सुबह-शाम अभ्यास जरूर करती हैं।

उनके पिता महेश राम पिस्दा, जिला संयुक्त कार्यालय में सहायक अधीक्षक हैं और मां गृहिणी हैं। बेटी की उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

खेल और पढ़ाई दोनों में निपुण
किरण ने प्राथमिक शिक्षा बालोद की संस्कार शाला से ली और उच्च माध्यमिक शिक्षा रायपुर में पूरी की। 2022 में नेपाल में साउथ एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और 2023 के ट्राइबल नेशनल गेम्स (भुवनेश्वर) में छत्तीसगढ़ को गोल्ड दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

अब देशभर की नजरें इस गोल्डन गर्ल पर हैं, जिससे उम्मीद है कि वह आने वाले वर्षों में भारतीय महिला फुटबॉल को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालोद की किरण पिस्दा ने रचा इतिहास: भारतीय महिला फुटबॉल टीम 22 साल बाद एशियन कप में क्वालिफाई, थाईलैंड को हराया

Sports

इस गौरवमयी जीत में छत्तीसगढ़ के बालोद की किरण पिस्दा की भूमिका निर्णायक रही, जिन्होंने बतौर डिफेंडर मजबूत रक्षात्मक दीवार बनकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

रविवार को थाईलैंड में हुए निर्णायक मुकाबले में भारत ने मेजबान थाईलैंड को 2-1 से हराया। मिडफील्डर संगीता बसफोर ने दोनों गोल दागे, लेकिन मैच के अंतिम मिनटों में किरण की कुशल डिफेंसिंग से भारत ने अपनी बढ़त कायम रखी। यह जीत भारतीय महिला फुटबॉल के लिए एक नया अध्याय साबित हो रही है।

किरण का संघर्ष और सफलता की कहानी
बालोद की रहने वाली किरण यूरोपीय फुटबॉल क्लब से अनुबंध करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2023 में क्रोएशिया के एक क्लब से खेलकर अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। इससे पहले वह सेतू एफसी (चेन्नई) और केरल ब्लास्टर्स वुमन टीम की सदस्य रह चुकी हैं।

शुरुआत स्थानीय मैदानों से, पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
किरण ने फुटबॉल की शुरुआत बालोद के एक छोटे से स्कूल मैदान से की थी। रोजाना 6 घंटे का अभ्यास, सरकारी सहायता के बिना खुद के दम पर आगे बढ़ने की जिद और परिवार का संबल—यही उनकी सफलता की नींव बने। जब भी वे बालोद आती हैं, सुबह-शाम अभ्यास जरूर करती हैं।

उनके पिता महेश राम पिस्दा, जिला संयुक्त कार्यालय में सहायक अधीक्षक हैं और मां गृहिणी हैं। बेटी की उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

खेल और पढ़ाई दोनों में निपुण
किरण ने प्राथमिक शिक्षा बालोद की संस्कार शाला से ली और उच्च माध्यमिक शिक्षा रायपुर में पूरी की। 2022 में नेपाल में साउथ एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और 2023 के ट्राइबल नेशनल गेम्स (भुवनेश्वर) में छत्तीसगढ़ को गोल्ड दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

अब देशभर की नजरें इस गोल्डन गर्ल पर हैं, जिससे उम्मीद है कि वह आने वाले वर्षों में भारतीय महिला फुटबॉल को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/balods-kiran-pisda-created-history-indian-womens-football-team-defeated/article-26777

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.