कटनी में बारिश ने ढहाया आशियाना, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, मवेशियों की भी मौत

Katni, MP

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बीती रात तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। यह हादसा बड़वारा थाना क्षेत्र के गुड़ा जमुनिया गांव में हुआ, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए।

हादसे में दो भैंस और एक बैल की भी मौत हो गई।

तेज बारिश बनी आफत, घर बना मलबा

रविवार देर रात तेज बारिश के कारण रामस्वरूप सिंह (60) का कच्चा मकान अचानक ढह गया। घर में सो रहे रामस्वरूप, उनकी पत्नी कोशा बाई (50), बेटे मनोज सिंह (35), विनोद सिंह (30) और भाई दरियाद सिंह (50) मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को निकालकर बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

दो की हालत नाजुक, प्रशासन पहुंचा मौके पर

इस हादसे में रामस्वरूप सिंह और उनकी पत्नी कोशा बाई को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घर के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। मौके पर पहुंचे बड़वारा तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू हो गई है और पटवारी से रिपोर्ट मंगाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

मवेशियों की भी गई जान, पूरी संपत्ति तबाह

हादसे में सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि घर में बंधे दो भैंस और एक बैल की भी मौत हो गई। साथ ही घर में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी घरेलू सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार पर दोहरी मार पड़ी है—जख्म भी और आजीविका का नुकसान भी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में बारिश ने ढहाया आशियाना, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, मवेशियों की भी मौत

Katni, MP

हादसे में दो भैंस और एक बैल की भी मौत हो गई।

तेज बारिश बनी आफत, घर बना मलबा

रविवार देर रात तेज बारिश के कारण रामस्वरूप सिंह (60) का कच्चा मकान अचानक ढह गया। घर में सो रहे रामस्वरूप, उनकी पत्नी कोशा बाई (50), बेटे मनोज सिंह (35), विनोद सिंह (30) और भाई दरियाद सिंह (50) मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को निकालकर बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

दो की हालत नाजुक, प्रशासन पहुंचा मौके पर

इस हादसे में रामस्वरूप सिंह और उनकी पत्नी कोशा बाई को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घर के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। मौके पर पहुंचे बड़वारा तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू हो गई है और पटवारी से रिपोर्ट मंगाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

मवेशियों की भी गई जान, पूरी संपत्ति तबाह

हादसे में सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि घर में बंधे दो भैंस और एक बैल की भी मौत हो गई। साथ ही घर में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी घरेलू सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार पर दोहरी मार पड़ी है—जख्म भी और आजीविका का नुकसान भी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-collapsed-in-katni-5-people-of-the-same-family/article-26837

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.