मैनपाट में भाजपा का चिंतन-प्रशिक्षण शिविर शुरू, नड्डा बोले- आत्ममंथन और संगठन विस्तार का समय

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के मैनपाट की शांत वादियों में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय चिंतन-प्रशिक्षण शिविर रविवार से शुरू हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ध्वज फहराकर और दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव, 10 सांसद, 10 मंत्री और 44 विधायक शामिल हुए हैं।

शिविर में मोबाइल बैन, संवाद और अनुशासन पर ज़ोर

भाजपा नेतृत्व ने शिविर को ध्यान और संवाद का केंद्र बनाने के उद्देश्य से मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। सभी प्रतिभागियों के मोबाइल फोन शिविर परिसर के बाहर जमा करा लिए गए हैं। संगठनात्मक शुद्धता, विचार मंथन और आगामी चुनावी रणनीतियों पर केंद्रित इस शिविर में नेताओं को पूर्ण अनुशासन में भाग लेना अनिवार्य है।

शिविर में अमित शाह की होगी विशेष उपस्थिति

9 जुलाई को शिविर के समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष मौजूदगी तय है। माना जा रहा है कि वे पार्टी के चुनावी एजेंडे और छत्तीसगढ़ में सरकार के कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

स्थानीय स्वाद से सजी मेहमानों की थाली

शिविर के भोजन में छत्तीसगढ़ी स्वाद को भी महत्व दिया गया है। अतिथियों को पुटू, कोचई पत्ते की सब्जी, लकरा की चटनी, बाड़ी-भाजी और मिलेट्स आधारित व्यंजन परोसे जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि ये खाद्य पदार्थ न केवल पारंपरिक हैं बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी हैं।

तीन जिलों की पुलिस तैनात, शराब बिक्री पर रोक

शिविर की सुरक्षा के लिए तीन जिलों—सरगुजा, बलरामपुर और कोरिया—की पुलिस तैनात की गई है। करीब 700 पुलिसकर्मी, एसपी, एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी शिविर क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही सरगुजा कलेक्टर ने मैनपाट में तीन दिनों के लिए 'शुष्क दिवस' घोषित करते हुए शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैनपाट में भाजपा का चिंतन-प्रशिक्षण शिविर शुरू, नड्डा बोले- आत्ममंथन और संगठन विस्तार का समय

Surguja, CG

इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव, 10 सांसद, 10 मंत्री और 44 विधायक शामिल हुए हैं।

शिविर में मोबाइल बैन, संवाद और अनुशासन पर ज़ोर

भाजपा नेतृत्व ने शिविर को ध्यान और संवाद का केंद्र बनाने के उद्देश्य से मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। सभी प्रतिभागियों के मोबाइल फोन शिविर परिसर के बाहर जमा करा लिए गए हैं। संगठनात्मक शुद्धता, विचार मंथन और आगामी चुनावी रणनीतियों पर केंद्रित इस शिविर में नेताओं को पूर्ण अनुशासन में भाग लेना अनिवार्य है।

शिविर में अमित शाह की होगी विशेष उपस्थिति

9 जुलाई को शिविर के समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष मौजूदगी तय है। माना जा रहा है कि वे पार्टी के चुनावी एजेंडे और छत्तीसगढ़ में सरकार के कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

स्थानीय स्वाद से सजी मेहमानों की थाली

शिविर के भोजन में छत्तीसगढ़ी स्वाद को भी महत्व दिया गया है। अतिथियों को पुटू, कोचई पत्ते की सब्जी, लकरा की चटनी, बाड़ी-भाजी और मिलेट्स आधारित व्यंजन परोसे जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि ये खाद्य पदार्थ न केवल पारंपरिक हैं बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी हैं।

तीन जिलों की पुलिस तैनात, शराब बिक्री पर रोक

शिविर की सुरक्षा के लिए तीन जिलों—सरगुजा, बलरामपुर और कोरिया—की पुलिस तैनात की गई है। करीब 700 पुलिसकर्मी, एसपी, एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी शिविर क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही सरगुजा कलेक्टर ने मैनपाट में तीन दिनों के लिए 'शुष्क दिवस' घोषित करते हुए शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjps-contemplation-training-camp-started-in-mainpat-nadda-said-time-for/article-26839

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.