सजहा पुल हादसा: तेज बहाव में बह गई कार, पूरे परिवार की मौत

Anuppur, MP

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। अमरकंटक से लौटते वक्त नाले में कार बह जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में एक नर्स, उसके पति और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक मातम पसरा हुआ है।

पिकनिक से लौटते वक्त हुआ हादसा

रविवार की छुट्टी पर किरर निवासी चंद्रशेखर यादव (38) अपनी पत्नी प्रीति यादव (37) और दो बच्चों—रेयांश (8) व सीबी (2)—के साथ अमरकंटक घूमने गए थे। प्रीति यादव जिला अस्पताल में नर्स थीं, जबकि चंद्रशेखर एसईसीएल में पदस्थ थे। लौटते समय रात करीब 9 बजे सजहा पुलिया को पार करते वक्त तेज बहाव में उनकी कार बह गई।

लोगों ने दी थी चेतावनी, फिर भी बढ़ा दिया कदम

हादसे के चश्मदीद गवाहों ने बताया कि तेज बारिश के चलते सजहा नाले में पानी बहुत ऊपर तक आ चुका था। दोनों ओर वाहन रुके हुए थे और स्थानीय लोगों ने चंद्रशेखर को भी रुकने की सलाह दी थी। लेकिन पुल पार कर चुकी एक बस को देखकर उन्होंने भी कार आगे बढ़ा दी। तभी अचानक पुल का हिस्सा टूट गया और कार बही गई।

5 से 9 किमी तक बहती रही कार

प्रभावित पुल से पांच किलोमीटर दूर कार बरामद हुई, जबकि शवों की बरामदगी का दायरा नौ किलोमीटर तक फैला रहा। रविवार रात को ही प्रीति यादव का शव मिल गया था। बाकी तीन शव—पति और दोनों बच्चे—सोमवार दोपहर तक तलाश के बाद मिले।

हादसे की वजह: पुलिया में फंसे पौधे और तेज बहाव

स्थानीय निवासी जसमत सिंह बंजारा ने बताया कि पुलिया में पेड़-पौधे फंसने के कारण पानी सड़क पर फैल गया था। तेज बहाव के चलते इलाके के कई घरों में पानी घुस गया, लोग घर छोड़कर ऊंची छतों पर शरण ले रहे थे। इसी दौरान यह भयावह हादसा हुआ।

राहत कार्य में जुटी रही पुलिस और गोताखोर टीम

घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल गोताखोरों की टीम और पुलिस बल को रवाना किया। काफी मशक्कत के बाद शवों को खोजा गया। घटना का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सजहा पुल हादसा: तेज बहाव में बह गई कार, पूरे परिवार की मौत

Anuppur, MP

मृतकों में एक नर्स, उसके पति और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक मातम पसरा हुआ है।

पिकनिक से लौटते वक्त हुआ हादसा

रविवार की छुट्टी पर किरर निवासी चंद्रशेखर यादव (38) अपनी पत्नी प्रीति यादव (37) और दो बच्चों—रेयांश (8) व सीबी (2)—के साथ अमरकंटक घूमने गए थे। प्रीति यादव जिला अस्पताल में नर्स थीं, जबकि चंद्रशेखर एसईसीएल में पदस्थ थे। लौटते समय रात करीब 9 बजे सजहा पुलिया को पार करते वक्त तेज बहाव में उनकी कार बह गई।

लोगों ने दी थी चेतावनी, फिर भी बढ़ा दिया कदम

हादसे के चश्मदीद गवाहों ने बताया कि तेज बारिश के चलते सजहा नाले में पानी बहुत ऊपर तक आ चुका था। दोनों ओर वाहन रुके हुए थे और स्थानीय लोगों ने चंद्रशेखर को भी रुकने की सलाह दी थी। लेकिन पुल पार कर चुकी एक बस को देखकर उन्होंने भी कार आगे बढ़ा दी। तभी अचानक पुल का हिस्सा टूट गया और कार बही गई।

5 से 9 किमी तक बहती रही कार

प्रभावित पुल से पांच किलोमीटर दूर कार बरामद हुई, जबकि शवों की बरामदगी का दायरा नौ किलोमीटर तक फैला रहा। रविवार रात को ही प्रीति यादव का शव मिल गया था। बाकी तीन शव—पति और दोनों बच्चे—सोमवार दोपहर तक तलाश के बाद मिले।

हादसे की वजह: पुलिया में फंसे पौधे और तेज बहाव

स्थानीय निवासी जसमत सिंह बंजारा ने बताया कि पुलिया में पेड़-पौधे फंसने के कारण पानी सड़क पर फैल गया था। तेज बहाव के चलते इलाके के कई घरों में पानी घुस गया, लोग घर छोड़कर ऊंची छतों पर शरण ले रहे थे। इसी दौरान यह भयावह हादसा हुआ।

राहत कार्य में जुटी रही पुलिस और गोताखोर टीम

घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल गोताखोरों की टीम और पुलिस बल को रवाना किया। काफी मशक्कत के बाद शवों को खोजा गया। घटना का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sajha-bridge-accident-swept-away-the-car-the-whole-family/article-26835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.