तेज बहाव में पुल पार करना पड़ा महंगा: कोयले से लदा ट्रक बहा, ड्राइवर को जेसीबी से किया गया रेस्क्यू

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बारिश के कारण उफान पर आई नदी के पुल से कोयले से भरा एक ट्रक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह पानी के तेज बहाव में बहकर पुल के नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर को समय रहते जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया।

इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर, सड़क निर्माण से हालात और बिगड़े

पिछले 4-5 दिनों से बिलासपुर संभाग में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कई नदियों और नालों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसके साथ ही बिलासपुर से जबलपुर तक चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर सड़कें धंस गई हैं, पुलिया टूट चुकी हैं और यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है।

डूबते ट्रक का वीडियो बना बस कंडक्टर

हादसा मझवानी गांव के पास हुआ, जहां निर्माणाधीन पुल पर ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा था। इसी दौरान बिलासपुर से आ रहा एक कोयले से भरा ट्रक, ड्राइवर की लापरवाही से पुल पार करने की कोशिश में बह गया। ट्रक पानी में गिरते ही उसमें लोड कोयला बह गया। ड्राइवर ट्रक के अंदर ही फंस गया, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से स्थानीय लोगों और प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला।

इस पूरी घटना का वीडियो पास से गुजर रही बस के एक कंडक्टर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लापरवाही

स्थानीय प्रशासन ने पहले ही तेज बहाव वाले पुलों पर वाहनों की आवाजाही न करने की चेतावनी दी थी, बावजूद इसके ट्रक ड्राइवर ने जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश की। इस घटना से यह साफ हो गया है कि निर्माणाधीन मार्गों में सुरक्षा प्रबंधन की गंभीर कमी है और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने की जरूरत है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

तेज बहाव में पुल पार करना पड़ा महंगा: कोयले से लदा ट्रक बहा, ड्राइवर को जेसीबी से किया गया रेस्क्यू

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर, सड़क निर्माण से हालात और बिगड़े

पिछले 4-5 दिनों से बिलासपुर संभाग में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कई नदियों और नालों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसके साथ ही बिलासपुर से जबलपुर तक चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर सड़कें धंस गई हैं, पुलिया टूट चुकी हैं और यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है।

डूबते ट्रक का वीडियो बना बस कंडक्टर

हादसा मझवानी गांव के पास हुआ, जहां निर्माणाधीन पुल पर ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा था। इसी दौरान बिलासपुर से आ रहा एक कोयले से भरा ट्रक, ड्राइवर की लापरवाही से पुल पार करने की कोशिश में बह गया। ट्रक पानी में गिरते ही उसमें लोड कोयला बह गया। ड्राइवर ट्रक के अंदर ही फंस गया, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से स्थानीय लोगों और प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला।

इस पूरी घटना का वीडियो पास से गुजर रही बस के एक कंडक्टर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लापरवाही

स्थानीय प्रशासन ने पहले ही तेज बहाव वाले पुलों पर वाहनों की आवाजाही न करने की चेतावनी दी थी, बावजूद इसके ट्रक ड्राइवर ने जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश की। इस घटना से यह साफ हो गया है कि निर्माणाधीन मार्गों में सुरक्षा प्रबंधन की गंभीर कमी है और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने की जरूरत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-strong-current-the-bridge-was-to-cross-the/article-26831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.