सूरजपुर में कांवड़ यात्रा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत: रॉन्ग साइड में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण और मुआवजे की उठाई मांग

Surajpur, CG

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कांवड़ यात्रा से लौट रहे एक युवक की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा जयनगर थाना क्षेत्र के पंडोनगर में हुआ, जहां रॉन्ग साइड में खड़े एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई।

 बाइक सवार युवक बब्लू सिंह (24 वर्ष), जो कि पहाड़गांव का निवासी था, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। बब्लू सिंह जब बाइक से घर लौट रहा था, तब पंडोनगर स्थित वेयरहाउस के पास एक ट्रक सड़क की गलत दिशा में खड़ा था। अचानक बाइक ट्रक से टकरा गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक बब्लू सिंह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बब्लू के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

घटना के बाद ग्रामीणों और जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव ने गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ-साथ मृतक के परिवार को मुआवजा देने और पंडोनगर मार्ग का तत्काल चौड़ीकरण करने की मांग की है। यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर उग्र आंदोलन करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सूरजपुर में कांवड़ यात्रा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत: रॉन्ग साइड में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण और मुआवजे की उठाई मांग

Surajpur, CG

 बाइक सवार युवक बब्लू सिंह (24 वर्ष), जो कि पहाड़गांव का निवासी था, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। बब्लू सिंह जब बाइक से घर लौट रहा था, तब पंडोनगर स्थित वेयरहाउस के पास एक ट्रक सड़क की गलत दिशा में खड़ा था। अचानक बाइक ट्रक से टकरा गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक बब्लू सिंह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बब्लू के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

घटना के बाद ग्रामीणों और जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव ने गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ-साथ मृतक के परिवार को मुआवजा देने और पंडोनगर मार्ग का तत्काल चौड़ीकरण करने की मांग की है। यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर उग्र आंदोलन करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bike-villagers-collided-with-a-truck-parked-on-the-road/article-29282

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.