कोलार में मानव अंग बरामद, दुपट्टे पर DEEP TEX का नाम पुलिस के लिए बना सुराग

Bhopal,M.P

थाना कोलार क्षेत्र अंतर्गत पुलिस हाउसिंग सोसायटी मोड़ के पास, प्रियंका नगर में एक खाली निर्माणाधीन बेसमेंट में मानव अंग मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मर्ग क्रमांक 94/2025, धारा 174 जाफौ के तहत जांच शुरू की।

 घटनास्थल पर केवल एक पैर, दूसरे पैर की हड्डी और एक हाथ की हड्डी बरामद हुई। मृतक का धड़ और सिर का हिस्सा अभी तक नहीं मिला है। शव की हालत अत्यंत क्षत-विक्षत और सड़ी-गली थी, जिससे इसकी पहचान तत्काल संभव नहीं हो सकी।

जांच का प्रारंभिक विवरण:
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और साक्ष्य संकलन किया। मौके पर FSL टीम भी बुलाई गई, जिन्होंने वैज्ञानिक साक्ष्यों का संग्रह किया।
मौके पर मिले मानव अंग दुपट्टे से बंधे थे, जिस पर अंकित कंपनी/फर्म का नाम “DEEP TEX” पाया गया। पुलिस इस फर्म के संचालक और मध्यप्रदेश में सप्लाई करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स से जानकारी जुटा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल निष्कर्ष:
शासकीय चिकित्सालय में शव का विस्तृत पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक निष्कर्ष के अनुसार:

  • शव किसी वयस्क व्यक्ति का प्रतीत होता है।

  • शरीर पर किसी प्रकार की बोन इंजरी या गंभीर बाहरी चोट नहीं पाई गई।

  • मृतक पुरुष है या महिला, यह स्पष्ट नहीं है।
    इसलिए शव के प्रिज़र्व किए गए अंग DNA एनालिसिस के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए, जिससे लिंग और पहचान का निर्धारण किया जाएगा।

जांच और सर्च ऑपरेशन:
थाना कोलार पुलिस ने 4 अलग-अलग टीम गठित की हैं, जो लगातार शव की पहचान के प्रयास में जुटी हैं।

  • भोपाल नगर और सीमावर्ती जिलों में दर्ज गुमशुदगी मामलों से तुलना कराई जा रही है।

  • आसपास के क्षेत्रों में घर-घर पूछताछ, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

  • CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि शव मिलने से पहले की किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।

विशेष सर्च टीम की कार्रवाई:
गठित विशेष टीम ने डी-मार्ट क्षेत्र और आसपास के नालों, झाड़ियों, खाली स्थानों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
संभावित रूप से शव के अन्य भागों या जुड़े हुए साक्ष्यों की तलाश की जा रही है, जिससे इस रहस्यमय घटनाक्रम का पर्दाफाश हो सके।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत थाना कोलार में सूचित करें।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/human-organs-recovered-from-empty-basement-in-kolar/article-35290

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.