छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, लगाए गए दो हजार से ज्यादा सवाल, सदन में हंगामे के आसार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 24 फरवरी से होनी है. 21 मार्च तक यह सत्र चलेगा. इस सेशन में कुल 17 बैठकें होंगी. विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी. 9 फरवरी 2024 को साय सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया था. यह कुल 1,47,500 करोड रुपये का बजट था. जो कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार से 22 फीसदी ज्यादा था.

बजट सत्र की तैयारी तेज: छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की तैयारी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष जुटा हुआ है. इस बाबत 22 फरवरी को साय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. इसमें कुल 17 बैठकें होगी. बजट सत्र की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इस सत्र को लेकर अभी तक कुल 2077 सवाल लगाए जा चुके हैं, जिसमें से 1078 तारांकित हैं और 999 अतारांकित सवाल हैं.

विपक्ष कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरेगा: इस बजट सत्र में विपक्ष प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है. मिली जानकारी के अनुसार बजट सत्र में इस बार कांग्रेस कानून व्यवस्था को अपना बड़ा मुद्दा बन सकती है और इसको लेकर के कांग्रेस ने अपनी रणनीति भी तैयार की है. छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर भी रही है, धरना प्रदर्शन भी किया है, बजट सत्र में यह माना जा रहा है कि कांग्रेस कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाएगी.

सदन में गूंजेगा रोजगार का मुद्दा: विपक्ष रोजगार को लेकर भी साय सरकार पर हमला कर सकता है. सरकार लगातार यह कहती रही है कि वह रोजगार की दिशा में काम कर रही है. अभी तक कांग्रेस यह मान कर चल रही है कि जिस आधार पर सरकारी नौकरियों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने चाहिए थे, वह अभी तक नहीं हो सके हैं. यह भी बजट सत्र में बड़ा मुद्दा बन सकता है.

बीजेपी का मनोबल हाई: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव और निकाय चुनाव में बीजेपी को लगातार बंपर जीत मिली है. इससे बीजेपी का मनोबल बढ़ा हुआ है. इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार और बीजेपी की जीत से भाजपा का राजनीतिक मनोबल ऊचा है. बजट सत्र में भाजपा राजनीतिक पकड़ और नगर निकाय में मिले मजबूत जन आधार के आधार पर कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक रूप से भारी पड़ेगी. कांग्रेस के किसी भी सवाल को लेकर के भाजपा के पास एक ही जवाब है कि आपको जनता नकार चुकी है और यही वजह है कि सभी चुनाव में कांग्रेस लगातार हारती जा रही है.

बजट को लेकर सीएम साय ने की समीक्षा बैठक: बजट को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने समीक्षा बैठक की है. उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ चर्चा की है. इसमें कई विभागों के बजट पर चर्चा हुई है. जिसमें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, मछली पालन पशुपालन, ग्रामोद्योग विभाग सहित अन्य विभाग भी शामिल है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, लगाए गए दो हजार से ज्यादा सवाल, सदन में हंगामे के आसार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 24 फरवरी से होनी है. 21 मार्च तक यह सत्र चलेगा. इस सेशन में कुल 17 बैठकें होंगी. विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी. 9 फरवरी 2024 को साय सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया था. यह कुल 1,47,500 करोड रुपये का बजट था. जो कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार से 22 फीसदी ज्यादा था.

बजट सत्र की तैयारी तेज: छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की तैयारी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष जुटा हुआ है. इस बाबत 22 फरवरी को साय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. इसमें कुल 17 बैठकें होगी. बजट सत्र की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इस सत्र को लेकर अभी तक कुल 2077 सवाल लगाए जा चुके हैं, जिसमें से 1078 तारांकित हैं और 999 अतारांकित सवाल हैं.

विपक्ष कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरेगा: इस बजट सत्र में विपक्ष प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है. मिली जानकारी के अनुसार बजट सत्र में इस बार कांग्रेस कानून व्यवस्था को अपना बड़ा मुद्दा बन सकती है और इसको लेकर के कांग्रेस ने अपनी रणनीति भी तैयार की है. छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर भी रही है, धरना प्रदर्शन भी किया है, बजट सत्र में यह माना जा रहा है कि कांग्रेस कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाएगी.

सदन में गूंजेगा रोजगार का मुद्दा: विपक्ष रोजगार को लेकर भी साय सरकार पर हमला कर सकता है. सरकार लगातार यह कहती रही है कि वह रोजगार की दिशा में काम कर रही है. अभी तक कांग्रेस यह मान कर चल रही है कि जिस आधार पर सरकारी नौकरियों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने चाहिए थे, वह अभी तक नहीं हो सके हैं. यह भी बजट सत्र में बड़ा मुद्दा बन सकता है.

बीजेपी का मनोबल हाई: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव और निकाय चुनाव में बीजेपी को लगातार बंपर जीत मिली है. इससे बीजेपी का मनोबल बढ़ा हुआ है. इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार और बीजेपी की जीत से भाजपा का राजनीतिक मनोबल ऊचा है. बजट सत्र में भाजपा राजनीतिक पकड़ और नगर निकाय में मिले मजबूत जन आधार के आधार पर कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक रूप से भारी पड़ेगी. कांग्रेस के किसी भी सवाल को लेकर के भाजपा के पास एक ही जवाब है कि आपको जनता नकार चुकी है और यही वजह है कि सभी चुनाव में कांग्रेस लगातार हारती जा रही है.

बजट को लेकर सीएम साय ने की समीक्षा बैठक: बजट को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने समीक्षा बैठक की है. उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ चर्चा की है. इसमें कई विभागों के बजट पर चर्चा हुई है. जिसमें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, मछली पालन पशुपालन, ग्रामोद्योग विभाग सहित अन्य विभाग भी शामिल है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/budget-session-of-chhattisgarh-legislative-assembly-more-than-two-thousand/article-10699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.