महाकाल के दर पर महाराष्ट्र CM फडणवीस: गर्भगृह में किया विशेष पूजन, बोले- CM बनने के बाद पहली बार आया हूं

Ujjain, MP

On

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर गर्भगृह में विशेष पूजन-अभिषेक किया। ताप्ती नदी बेसिन परियोजना पर हस्ताक्षर के लिए मध्य प्रदेश आए फडणवीस ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की आराधना की और देश की उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री मंदिर समिति के नियमानुसार धोती और सोला पहनकर गर्भगृह में पहुंचे। वहां पुजारी संजय गुरु ने उन्हें विशेष पूजा-अभिषेक करवाया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर रोशन सिंह ने उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट किया।

CM बनने के बाद पहली बार दर्शन का अवसर

मीडिया से चर्चा करते हुए फडणवीस ने कहा, मैं चुनाव से पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार दर्शन का अवसर मिला। जब भोपाल ताप्ती परियोजना को लेकर आया तो सोचा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना आवश्यक है।”

बाबा महाकाल से मांगा देश की मजबूती का वरदान

फडणवीस ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमेशा उन पर रहा है और यही आशीर्वाद उन्हें कार्य के लिए ऊर्जा देता है। उन्होंने प्रार्थना की कि जैसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में नई पहचान बना रहा है, वैसे ही बाबा महाकाल भारत को और अधिक सशक्त बनाएं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

महाकाल के दर पर महाराष्ट्र CM फडणवीस: गर्भगृह में किया विशेष पूजन, बोले- CM बनने के बाद पहली बार आया हूं

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री मंदिर समिति के नियमानुसार धोती और सोला पहनकर गर्भगृह में पहुंचे। वहां पुजारी संजय गुरु ने उन्हें विशेष पूजा-अभिषेक करवाया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर रोशन सिंह ने उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट किया।

CM बनने के बाद पहली बार दर्शन का अवसर

मीडिया से चर्चा करते हुए फडणवीस ने कहा, मैं चुनाव से पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार दर्शन का अवसर मिला। जब भोपाल ताप्ती परियोजना को लेकर आया तो सोचा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना आवश्यक है।”

बाबा महाकाल से मांगा देश की मजबूती का वरदान

फडणवीस ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमेशा उन पर रहा है और यही आशीर्वाद उन्हें कार्य के लिए ऊर्जा देता है। उन्होंने प्रार्थना की कि जैसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में नई पहचान बना रहा है, वैसे ही बाबा महाकाल भारत को और अधिक सशक्त बनाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/681f84e0829b3/article-20424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.