छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान: हर जिले में बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की घोषणा

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ सरकार अब राज्य में अवैध घुसपैठियों और बिना वैध दस्तावेजों के निवास कर रहे अप्रवासियों पर कड़ा शिकंजा कसने जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर मंथन के बाद प्रत्येक जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गठित करने का निर्णय लिया गया है। यह टास्क फोर्स विशेष रूप से बांग्लादेशी नागरिकों सहित अन्य अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन पर वैधानिक कार्रवाई करेगी।

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, ऐसे तत्व केवल देश की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के अधिकारों का हनन भी करते हैं। अब हर जिले में STF बनाई जाएगी, जो इनकी पहचान कर निष्कासन की प्रक्रिया अपनाएगी।”

ठेकेदार और दलाल भी आएंगे जांच के दायरे में

विजय शर्मा ने यह भी बताया कि कई ठेकेदार, टेंट हाउस संचालक, गार्डन व्यवसाई और कबाड़ी आदि अवैध अप्रवासियों को छोटे आर्थिक लाभ के लिए काम पर रख रहे हैं। ऐसे लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,” उन्होंने कहा।

दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन

राज्य के पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत सरकार एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए आदेशों का पूर्ण पालन किया जाए। इसके तहत आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन कराया जाएगा।

फर्जी पहचान पत्र वालों की होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ठेकेदारों के माध्यम से काम कर रहे बाहरी श्रमिकों का अनिवार्य सत्यापन कराएं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सुविधाएं लेने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

नियमित समीक्षा और रिपोर्टिंग अनिवार्य

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी और की गई कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर मुख्यालय को भेजी जाएगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान: हर जिले में बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की घोषणा

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर मंथन के बाद प्रत्येक जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गठित करने का निर्णय लिया गया है। यह टास्क फोर्स विशेष रूप से बांग्लादेशी नागरिकों सहित अन्य अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन पर वैधानिक कार्रवाई करेगी।

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, ऐसे तत्व केवल देश की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के अधिकारों का हनन भी करते हैं। अब हर जिले में STF बनाई जाएगी, जो इनकी पहचान कर निष्कासन की प्रक्रिया अपनाएगी।”

ठेकेदार और दलाल भी आएंगे जांच के दायरे में

विजय शर्मा ने यह भी बताया कि कई ठेकेदार, टेंट हाउस संचालक, गार्डन व्यवसाई और कबाड़ी आदि अवैध अप्रवासियों को छोटे आर्थिक लाभ के लिए काम पर रख रहे हैं। ऐसे लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,” उन्होंने कहा।

दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन

राज्य के पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत सरकार एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए आदेशों का पूर्ण पालन किया जाए। इसके तहत आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन कराया जाएगा।

फर्जी पहचान पत्र वालों की होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ठेकेदारों के माध्यम से काम कर रहे बाहरी श्रमिकों का अनिवार्य सत्यापन कराएं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सुविधाएं लेने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

नियमित समीक्षा और रिपोर्टिंग अनिवार्य

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी और की गई कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर मुख्यालय को भेजी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/special-campaign-will-run-against-intruders-in-chhattisgarh-special-task/article-20433

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.