सीमावर्ती किसानों की खेती को लेकर शिवराज सिंह की उच्चस्तरीय बैठक: बोले- “किसान की चिंता करना हमारी ड्यूटी”

Bhopal, MP

On

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीमावर्ती राज्यों के किसानों की स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक में गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में किसानों की खेती, खाद-बीज की उपलब्धता और फसल की तैयारी को लेकर गहन चर्चा हुई।

सीमा पर जवान लड़ रहा है, किसान भी खेतों में तैनात है

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "देश की वर्तमान परिस्थितियों में जहां सीमा पर हमारे जवान लड़ रहे हैं, वहीं सीमा पर मौजूद किसान भी देश के लिए खेतों में संघर्ष कर रहे हैं। किसानों की सुरक्षा और खेती की सुविधा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।"

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीफ सीजन की तैयारी के तहत सीमावर्ती जिलों में बोई जाने वाली फसलों और आवश्यक बीज, खाद, डीजल अन्य इनपुट्स की सूची तैयार करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसानों को समय पर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें।

सीमा के 10-15 किमी क्षेत्र में गांवों की पहचान करने को कहा

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सीमा से लगे 10–15 किलोमीटर के क्षेत्र में आने वाले गांवों की पहचान करें और वहां की खेती योग्य जमीन, प्रभावित किसानों की संख्या और फसलों की जानकारी जुटाएं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को सुरक्षा कारणों से उनके खेतों से दूर रखा गया है, उनकी मदद के लिए विशेष योजना बनाई जाए।

आदान की देश में कोई कमी नहीं: शिवराज सिंह

बैठक में शिवराज सिंह ने स्पष्ट किया कि देश में खाद, यूरिया, डीएपी, एनपीके, और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। हालांकि, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी आपूर्ति की समीक्षा की जाए और बफर स्टॉक की स्थिति को मजबूत किया जाए।

मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों से होगी बातचीत

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राज्यों में मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर यह जाना जाएगा कि किस प्रकार केंद्र सरकार उनके किसानों की सहायता कर सकती है। उन्होंने कहा कि हर राज्य के साथ मिलकर एक समग्र योजना बनाई जाएगी ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसानों की फसलें सुरक्षित और समय पर बोई जा सकें।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

सीमावर्ती किसानों की खेती को लेकर शिवराज सिंह की उच्चस्तरीय बैठक: बोले- “किसान की चिंता करना हमारी ड्यूटी”

Bhopal, MP

बैठक में गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में किसानों की खेती, खाद-बीज की उपलब्धता और फसल की तैयारी को लेकर गहन चर्चा हुई।

सीमा पर जवान लड़ रहा है, किसान भी खेतों में तैनात है

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "देश की वर्तमान परिस्थितियों में जहां सीमा पर हमारे जवान लड़ रहे हैं, वहीं सीमा पर मौजूद किसान भी देश के लिए खेतों में संघर्ष कर रहे हैं। किसानों की सुरक्षा और खेती की सुविधा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।"

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीफ सीजन की तैयारी के तहत सीमावर्ती जिलों में बोई जाने वाली फसलों और आवश्यक बीज, खाद, डीजल अन्य इनपुट्स की सूची तैयार करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसानों को समय पर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें।

सीमा के 10-15 किमी क्षेत्र में गांवों की पहचान करने को कहा

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सीमा से लगे 10–15 किलोमीटर के क्षेत्र में आने वाले गांवों की पहचान करें और वहां की खेती योग्य जमीन, प्रभावित किसानों की संख्या और फसलों की जानकारी जुटाएं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को सुरक्षा कारणों से उनके खेतों से दूर रखा गया है, उनकी मदद के लिए विशेष योजना बनाई जाए।

आदान की देश में कोई कमी नहीं: शिवराज सिंह

बैठक में शिवराज सिंह ने स्पष्ट किया कि देश में खाद, यूरिया, डीएपी, एनपीके, और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। हालांकि, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी आपूर्ति की समीक्षा की जाए और बफर स्टॉक की स्थिति को मजबूत किया जाए।

मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों से होगी बातचीत

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राज्यों में मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर यह जाना जाएगा कि किस प्रकार केंद्र सरकार उनके किसानों की सहायता कर सकती है। उन्होंने कहा कि हर राज्य के साथ मिलकर एक समग्र योजना बनाई जाएगी ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसानों की फसलें सुरक्षित और समय पर बोई जा सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shivraj-singhs-high-level-meeting-on-the-cultivation-of-border-farmers/article-20427

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.