छत्तीसगढ़ में देश के पहले हाइड्रोजन लॉजिस्टिक ट्रक को सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी, हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी स्थित अपने निवास परिसर से देश के पहले हाइड्रोजन फ्यूल लॉजिस्टिक ट्रक को रवाना कर ऐतिहासिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने ट्रक चालक को अपने हस्ताक्षर के साथ चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं और इस अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) और अडानी नैचरल रिसोर्सेस को बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने इसे छत्तीसगढ़ और देश के लिए हरित ऊर्जा की दिशा में "क्रांतिकारी कदम" बताया और कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2070 तक भारत को कार्बन न्यूट्रल बनाने के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

पर्यावरण और विकास में संतुलन का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश है और यहां इस ट्रक का उपयोग खनिजों के परिवहन में किया जाएगा, जिससे डीजल पर निर्भरता घटेगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रीन टेक्नोलॉजी और नवाचार को प्राथमिकता दे रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास में संतुलन बना रहे।

इस अवसर पर अडानी एंटरप्राइजेज के नैचरल रिसोर्सेस डिवीजन के सीईओ डॉ. विनय प्रकाश ने भी इस पहल को “खनन क्षेत्र में टिकाऊ विकास की दिशा में मील का पत्थर” बताया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, सीएसपीजीसीएल के एमडी संजीव कटियार और अडानी ग्रुप के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हाइड्रोजन ईंधन: स्वच्छ और शक्तिशाली विकल्प

हाइड्रोजन दुनिया का सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है और इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह किसी प्रकार का हानिकारक उत्सर्जन नहीं करताहाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले वाहन भारी लोड उठाने में सक्षम होते हैं और धुएं की जगह केवल जलवाष्प और गर्म हवा उत्सर्जित करते हैं। साथ ही ये वाहन बेहद कम आवाज करते हैं, जिससे प्रदूषण और शोर, दोनों में कमी आती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, खनन क्षेत्र में अधिकतर मशीनें डीज़ल पर निर्भर होती हैं, ऐसे में हाइड्रोजन ईंधन का उपयोग पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में बड़ा बदलाव ला सकता हैयह कदम केवल देश की कच्चे तेल पर निर्भरता घटाएगा बल्कि भारत के ग्रीन एनर्जी लक्ष्यों को भी गति देगा।

वैश्विक तकनीकी सहयोग से बना है ट्रक

बताया गया है कि यह ट्रक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें तीन हाई-प्रेशर हाइड्रोजन टैंक लगे हैं और यह एक बार में 40 टन माल को 200 किलोमीटर तक ले जा सकता है। ट्रक में स्मार्ट तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी संचालन क्षमता और सुरक्षा में इजाफा होता है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड और अडानी नैचरल रिसोर्सेस के संयुक्त प्रयास से यह ट्रक रायगढ़ जिले के गारे पेल्मा-3 कोल ब्लॉक से राज्य की बिजली उत्पादन इकाई तक कोयले के परिवहन में इस्तेमाल किया जाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ में देश के पहले हाइड्रोजन लॉजिस्टिक ट्रक को सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी, हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय ने इसे छत्तीसगढ़ और देश के लिए हरित ऊर्जा की दिशा में "क्रांतिकारी कदम" बताया और कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2070 तक भारत को कार्बन न्यूट्रल बनाने के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

पर्यावरण और विकास में संतुलन का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश है और यहां इस ट्रक का उपयोग खनिजों के परिवहन में किया जाएगा, जिससे डीजल पर निर्भरता घटेगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रीन टेक्नोलॉजी और नवाचार को प्राथमिकता दे रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास में संतुलन बना रहे।

इस अवसर पर अडानी एंटरप्राइजेज के नैचरल रिसोर्सेस डिवीजन के सीईओ डॉ. विनय प्रकाश ने भी इस पहल को “खनन क्षेत्र में टिकाऊ विकास की दिशा में मील का पत्थर” बताया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, सीएसपीजीसीएल के एमडी संजीव कटियार और अडानी ग्रुप के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हाइड्रोजन ईंधन: स्वच्छ और शक्तिशाली विकल्प

हाइड्रोजन दुनिया का सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है और इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह किसी प्रकार का हानिकारक उत्सर्जन नहीं करताहाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले वाहन भारी लोड उठाने में सक्षम होते हैं और धुएं की जगह केवल जलवाष्प और गर्म हवा उत्सर्जित करते हैं। साथ ही ये वाहन बेहद कम आवाज करते हैं, जिससे प्रदूषण और शोर, दोनों में कमी आती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, खनन क्षेत्र में अधिकतर मशीनें डीज़ल पर निर्भर होती हैं, ऐसे में हाइड्रोजन ईंधन का उपयोग पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में बड़ा बदलाव ला सकता हैयह कदम केवल देश की कच्चे तेल पर निर्भरता घटाएगा बल्कि भारत के ग्रीन एनर्जी लक्ष्यों को भी गति देगा।

वैश्विक तकनीकी सहयोग से बना है ट्रक

बताया गया है कि यह ट्रक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें तीन हाई-प्रेशर हाइड्रोजन टैंक लगे हैं और यह एक बार में 40 टन माल को 200 किलोमीटर तक ले जा सकता है। ट्रक में स्मार्ट तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी संचालन क्षमता और सुरक्षा में इजाफा होता है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड और अडानी नैचरल रिसोर्सेस के संयुक्त प्रयास से यह ट्रक रायगढ़ जिले के गारे पेल्मा-3 कोल ब्लॉक से राज्य की बिजली उत्पादन इकाई तक कोयले के परिवहन में इस्तेमाल किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-showed-the-green-signal-in-the-direction-of/article-20429

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.