बुलडोजर की गूंज में टूटा अपराध का अड्डा: रायपुर में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला एक्शन; डिप्टी CM बोले- आतंक का फन कुचलना आता है

Raipur, CG

रायपुर के भाठागांव में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के अवैध रूप से बने ऑफिस पर नगर निगम ने रविवार सुबह बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की।

यह वही दफ्तर था जहां से रोहित और वीरेंद्र तोमर द्वारा सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग जैसे आपराधिक धंधे संचालित किए जाते थे। फिलहाल दोनों भाई फरार हैं और रायपुर पुलिस ने उनकी जानकारी देने पर इनाम घोषित कर रखा है।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। रोहित तोमर ने यह दफ्तर अपनी पत्नी भावना के नाम पर 'शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' के तहत खोला था। कार्रवाई से पहले ऑफिस स्टाफ ने जरूरी सामान हटाया।

भावना तोमर गिरफ्त में, लग्जरी कार और दस्तावेज जब्त
10 दिन पहले पुलिस ने रोहित की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार किया था, जो कंपनी की संचालिका थी। उस पर एक व्यक्ति को 3 लाख उधार देकर 15 लाख की जगुआर कार गिरवी रखने और फिर 5 लाख लेने के बाद भी 10 लाख की जबरन मांग करने का आरोप है। पुलिस ने भावना के पास से दो मोबाइल, कार और दस्तावेज जब्त किए हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि कार तोमर बंधुओं की नहीं, बल्कि भिलाई निवासी मनोज वर्मा की है, जिसने कर्ज के बदले कार गिरवी रखी थी। पैसा लौटाने के बावजूद कार नहीं लौटाई गई थी।

सरकार का कड़ा संदेश: 'तुर्रम खां हो या जिहादी, बुलडोजर बोलता है'
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा— "मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने से कोई कानून से ऊपर नहीं होता। अपराधियों ने लोगों को पीड़ा दी, कार्रवाई होकर रहेगी।"
डिप्टी CM अरुण साव ने कहा— "बुलडोजर तो चलेगा। जब विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे, अब सरकार में हैं तब भी। तब माइक से बोलते थे, आज बुलडोजर बोलता है। आतंक का फन कुचलना आता है।"

6 से अधिक गंभीर केस, कोर्ट से उद्घोषणा जारी
तोमर ब्रदर्स के खिलाफ सूदखोरी, धमकी, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसे 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं। 18 जुलाई को कोर्ट में पेश न होने पर दोनों को फरार घोषित कर उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया। पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी, लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई।

कोर्ट की उद्घोषणा का क्या मतलब होता है?
जब कोई आरोपी बार-बार कोर्ट में पेश नहीं होता, तो कोर्ट सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा जारी करता है, जिसे अखबारों, सार्वजनिक स्थलों और नोटिस बोर्डों पर लगाया जाता है। तय तारीख तक पेश न होने पर उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट और संपत्ति कुर्की जैसी कार्रवाई की जाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बुलडोजर की गूंज में टूटा अपराध का अड्डा: रायपुर में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला एक्शन; डिप्टी CM बोले- आतंक का फन कुचलना आता है

Raipur, CG

यह वही दफ्तर था जहां से रोहित और वीरेंद्र तोमर द्वारा सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग जैसे आपराधिक धंधे संचालित किए जाते थे। फिलहाल दोनों भाई फरार हैं और रायपुर पुलिस ने उनकी जानकारी देने पर इनाम घोषित कर रखा है।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। रोहित तोमर ने यह दफ्तर अपनी पत्नी भावना के नाम पर 'शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' के तहत खोला था। कार्रवाई से पहले ऑफिस स्टाफ ने जरूरी सामान हटाया।

भावना तोमर गिरफ्त में, लग्जरी कार और दस्तावेज जब्त
10 दिन पहले पुलिस ने रोहित की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार किया था, जो कंपनी की संचालिका थी। उस पर एक व्यक्ति को 3 लाख उधार देकर 15 लाख की जगुआर कार गिरवी रखने और फिर 5 लाख लेने के बाद भी 10 लाख की जबरन मांग करने का आरोप है। पुलिस ने भावना के पास से दो मोबाइल, कार और दस्तावेज जब्त किए हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि कार तोमर बंधुओं की नहीं, बल्कि भिलाई निवासी मनोज वर्मा की है, जिसने कर्ज के बदले कार गिरवी रखी थी। पैसा लौटाने के बावजूद कार नहीं लौटाई गई थी।

सरकार का कड़ा संदेश: 'तुर्रम खां हो या जिहादी, बुलडोजर बोलता है'
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा— "मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने से कोई कानून से ऊपर नहीं होता। अपराधियों ने लोगों को पीड़ा दी, कार्रवाई होकर रहेगी।"
डिप्टी CM अरुण साव ने कहा— "बुलडोजर तो चलेगा। जब विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे, अब सरकार में हैं तब भी। तब माइक से बोलते थे, आज बुलडोजर बोलता है। आतंक का फन कुचलना आता है।"

6 से अधिक गंभीर केस, कोर्ट से उद्घोषणा जारी
तोमर ब्रदर्स के खिलाफ सूदखोरी, धमकी, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसे 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं। 18 जुलाई को कोर्ट में पेश न होने पर दोनों को फरार घोषित कर उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया। पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी, लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई।

कोर्ट की उद्घोषणा का क्या मतलब होता है?
जब कोई आरोपी बार-बार कोर्ट में पेश नहीं होता, तो कोर्ट सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा जारी करता है, जिसे अखबारों, सार्वजनिक स्थलों और नोटिस बोर्डों पर लगाया जाता है। तय तारीख तक पेश न होने पर उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट और संपत्ति कुर्की जैसी कार्रवाई की जाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bulldozer-who-ran-at-the-office-of-history-sheeter-tomar/article-28952

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.