कांकेर में युवक की चाकू से निर्मम हत्या: गर्दन पर कई वार, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Kanker, CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार देर शाम एक युवक की चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात बरदेभाठा वार्ड के एक खेत में घटी, जो एक कार गैरेज के पीछे स्थित है। मृतक की पहचान टिकरापारा निवासी शिव बाल्मीकी के रूप में हुई है।

हमलावरों ने शिव के गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल शिव वहां से भागकर मेन रोड तक पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों और उसके साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।

दो संदिग्ध हिरासत में, एक नाबालिग शामिल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने जानकारी दी कि मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग और दूसरा युवक सोमेश चक्रधारी उर्फ सागर (उम्र 23 वर्ष) शामिल है, जो शांतिनगर कांकेर का निवासी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से मिल सकते हैं सुराग

पुलिस और मृतक के परिजन आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, हालांकि घटनास्थल सीसीटीवी कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया गया है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद लगभग 9 संदिग्धों के वहां से भागने की सूचना भी मिली है।

घटना के तुरंत बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें घायल अवस्था में शिव और अन्य कुछ लोग "चीनी" नामक एक व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की बात कर रहे हैं। पुलिस वीडियो को जांच में शामिल कर रही है और आरोपियों की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कांकेर में युवक की चाकू से निर्मम हत्या: गर्दन पर कई वार, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Kanker, CG

हमलावरों ने शिव के गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल शिव वहां से भागकर मेन रोड तक पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों और उसके साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।

दो संदिग्ध हिरासत में, एक नाबालिग शामिल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने जानकारी दी कि मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग और दूसरा युवक सोमेश चक्रधारी उर्फ सागर (उम्र 23 वर्ष) शामिल है, जो शांतिनगर कांकेर का निवासी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से मिल सकते हैं सुराग

पुलिस और मृतक के परिजन आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, हालांकि घटनास्थल सीसीटीवी कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया गया है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद लगभग 9 संदिग्धों के वहां से भागने की सूचना भी मिली है।

घटना के तुरंत बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें घायल अवस्था में शिव और अन्य कुछ लोग "चीनी" नामक एक व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की बात कर रहे हैं। पुलिस वीडियो को जांच में शामिल कर रही है और आरोपियों की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-kanker-a-young-mans-brutally-murdered-on-the-neck/article-29114

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.