उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट आज रात खुलेंगे, सिर्फ 24 घंटे मिलेंगे दुर्लभ दर्शन

Dharm desk

कालों के काल महाकाल की नगरी उज्जैन में एक और अलौकिक चमत्कारिक मंदिर है — श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर, जो वर्ष में केवल एक बार और सिर्फ 24 घंटे के लिए श्रद्धालुओं के लिए खुलता है।

 यह मंदिर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित है, जहां भगवान शिव की एक दुर्लभ मूर्ति विराजमान है, जो नेपाल से लाई गई थी।

सिर्फ एक रात के लिए खुलते हैं कपाट

हर साल सिर्फ श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागचंद्रेश्वर मंदिर के द्वार खोले जाते हैं। इस बार यह पावन अवसर 28 जुलाई सोमवार रात 12 बजे से आरंभ होगा और 29 जुलाई रात 12 बजे तक दर्शन होंगे।

इस 24 घंटे में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं ताकि वे इस दुर्लभ और दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सकें। मंदिर की व्यवस्था और पूजा श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा की देखरेख में होती है।

11वीं सदी की दुर्लभ प्रतिमा

महंत विनीत गिरी के अनुसार, यह प्रतिमा 11वीं शताब्दी की बताई जाती है। मूर्ति में भगवान शिव के मस्तक पर सात फनों वाला शेषनाग छत्र बना रहा है। साथ ही माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय, सूर्य और चंद्रमा भी एक ही प्रतिमा में दिखाई देते हैं। भगवान अपने वाहन नंदी और सिंह के साथ विराजमान हैं।

यह मूर्ति नेपाल से लाई गई थी और इसे मंदिर के ऊपरी हिस्से में स्थापित किया गया, जहाँ आम दिनों में श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं होती।

पूजा-अर्चना का विशेष क्रम

  • 28 जुलाई रात 12 बजे: मंदिर के कपाट खुलेंगे और त्रिकाल पूजा प्रारंभ होगी।

  • 29 जुलाई दोपहर 12 बजे: पुनः विधिपूर्वक पूजा श्री अखाड़ा और प्रशासन की उपस्थिति में होगी।

  • 29 जुलाई शाम: विशेष आरती व अंतिम दर्शन की व्यवस्था।

  • 29 जुलाई रात 12 बजे: कपाट पुनः एक वर्ष के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन मार्ग, कतारबद्ध व्यवस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए हैं। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल, शौचालय और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट आज रात खुलेंगे, सिर्फ 24 घंटे मिलेंगे दुर्लभ दर्शन

Dharm desk

 यह मंदिर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित है, जहां भगवान शिव की एक दुर्लभ मूर्ति विराजमान है, जो नेपाल से लाई गई थी।

सिर्फ एक रात के लिए खुलते हैं कपाट

हर साल सिर्फ श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागचंद्रेश्वर मंदिर के द्वार खोले जाते हैं। इस बार यह पावन अवसर 28 जुलाई सोमवार रात 12 बजे से आरंभ होगा और 29 जुलाई रात 12 बजे तक दर्शन होंगे।

इस 24 घंटे में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं ताकि वे इस दुर्लभ और दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सकें। मंदिर की व्यवस्था और पूजा श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा की देखरेख में होती है।

11वीं सदी की दुर्लभ प्रतिमा

महंत विनीत गिरी के अनुसार, यह प्रतिमा 11वीं शताब्दी की बताई जाती है। मूर्ति में भगवान शिव के मस्तक पर सात फनों वाला शेषनाग छत्र बना रहा है। साथ ही माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय, सूर्य और चंद्रमा भी एक ही प्रतिमा में दिखाई देते हैं। भगवान अपने वाहन नंदी और सिंह के साथ विराजमान हैं।

यह मूर्ति नेपाल से लाई गई थी और इसे मंदिर के ऊपरी हिस्से में स्थापित किया गया, जहाँ आम दिनों में श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं होती।

पूजा-अर्चना का विशेष क्रम

  • 28 जुलाई रात 12 बजे: मंदिर के कपाट खुलेंगे और त्रिकाल पूजा प्रारंभ होगी।

  • 29 जुलाई दोपहर 12 बजे: पुनः विधिपूर्वक पूजा श्री अखाड़ा और प्रशासन की उपस्थिति में होगी।

  • 29 जुलाई शाम: विशेष आरती व अंतिम दर्शन की व्यवस्था।

  • 29 जुलाई रात 12 बजे: कपाट पुनः एक वर्ष के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन मार्ग, कतारबद्ध व्यवस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए हैं। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल, शौचालय और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/the-doors-of-nagachandreshwar-temple-of-ujjain-will-open-tonight/article-29094

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.