थाने से भगा दिए जाने का आरोप: ठगी की शिकायत करने पहुंचे युवक-युवती ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, बोले- एक साथी को अंदर बैठा लिया

Sagar, MP

शहर के गोपालगंज थाना परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे सागर और दमोह के युवक-युवती ने पुलिस पर धक्का देकर थाने से भगाने का आरोप लगाया।

पीड़ितों ने कहा कि वे एक नेटवर्किंग कंपनी से ठगी का शिकार हुए हैं और थाने में सुनवाई नहीं हो रही। उल्टा, एक युवक को पकड़कर पुलिस अंदर ले गई और बाकी लोगों को बाहर धकेल दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं में शामिल वंदना पटेल ने बताया कि उन्होंने नेटवर्किंग कंपनी में जॉइनिंग के नाम पर अलग-अलग रकम जमा की थी, लेकिन न तो सैलरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया। जब वे थाने शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया और बदसलूकी कर थाने से भगा दिया।

एक अन्य पीड़िता विद्या देवी ने बताया कि उनका बेटा एक निजी कंपनी में काम करता था और उसने 53 हजार रुपए जमा किए थे, जो वापस नहीं किए जा रहे। जब वे गोपालगंज थाने पहुंचीं तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, उल्टा धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया।

पीड़ितों ने बताया कि कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने की मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच और ठग कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

थाने से भगा दिए जाने का आरोप: ठगी की शिकायत करने पहुंचे युवक-युवती ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, बोले- एक साथी को अंदर बैठा लिया

Sagar, MP

पीड़ितों ने कहा कि वे एक नेटवर्किंग कंपनी से ठगी का शिकार हुए हैं और थाने में सुनवाई नहीं हो रही। उल्टा, एक युवक को पकड़कर पुलिस अंदर ले गई और बाकी लोगों को बाहर धकेल दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं में शामिल वंदना पटेल ने बताया कि उन्होंने नेटवर्किंग कंपनी में जॉइनिंग के नाम पर अलग-अलग रकम जमा की थी, लेकिन न तो सैलरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया। जब वे थाने शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया और बदसलूकी कर थाने से भगा दिया।

एक अन्य पीड़िता विद्या देवी ने बताया कि उनका बेटा एक निजी कंपनी में काम करता था और उसने 53 हजार रुपए जमा किए थे, जो वापस नहीं किए जा रहे। जब वे गोपालगंज थाने पहुंचीं तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, उल्टा धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया।

पीड़ितों ने बताया कि कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने की मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच और ठग कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-young-man-who-came-to-complain-of-cheating-from/article-29096

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.