बालाघाट में ड्रग रैकेट का खुलासा: 61,800 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, मेडिकल नेटवर्क पर शक

Balaghat, MP

कोतवाली पुलिस ने बालाघाट में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली दवाओं की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी रोहित उर्फ राहुल डहेरवाल (23), निवासी जरामोहगांव, कटंगी थाना क्षेत्र, के कब्जे से अल्प्राजोलम की 61,800 गोलियां बरामद की गई हैं। ये गोलियां 103 बॉक्स में छुपा कर लाई गई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,49,514 बताई गई है।

यह कार्रवाई "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत की गई। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि ये दवाएं उसे मलाजखंड क्षेत्र के निक्कुम गांव निवासी गोविंद उर्फ पलटू जामरे से मिली थीं। पुलिस ने गोविंद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विजयसिंह राजपूत के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर डेंजर रोड के समीप कुटुंब न्यायालय के पास आरोपी को धरदबोचा गया। मौके से पुलिस ने नशीली दवाओं के अलावा ₹140 नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में किसी मेडिकल स्टोर संचालक की भी मिलीभगत हो सकती है। मामले की जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की गई।

पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस नशे के कारोबार का नेटवर्क और किन-किन जिलों तक फैला हुआ है और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट में ड्रग रैकेट का खुलासा: 61,800 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, मेडिकल नेटवर्क पर शक

Balaghat, MP

आरोपी रोहित उर्फ राहुल डहेरवाल (23), निवासी जरामोहगांव, कटंगी थाना क्षेत्र, के कब्जे से अल्प्राजोलम की 61,800 गोलियां बरामद की गई हैं। ये गोलियां 103 बॉक्स में छुपा कर लाई गई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,49,514 बताई गई है।

यह कार्रवाई "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत की गई। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि ये दवाएं उसे मलाजखंड क्षेत्र के निक्कुम गांव निवासी गोविंद उर्फ पलटू जामरे से मिली थीं। पुलिस ने गोविंद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विजयसिंह राजपूत के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर डेंजर रोड के समीप कुटुंब न्यायालय के पास आरोपी को धरदबोचा गया। मौके से पुलिस ने नशीली दवाओं के अलावा ₹140 नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में किसी मेडिकल स्टोर संचालक की भी मिलीभगत हो सकती है। मामले की जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की गई।

पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस नशे के कारोबार का नेटवर्क और किन-किन जिलों तक फैला हुआ है और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/drug-racket-disclosure-in-balaghat-youth-arrested-with-61800-intoxicating/article-29102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.