सेंसेक्स 572 अंक टूटा, निफ्टी में 156 अंकों की गिरावट: कोटक बैंक का शेयर 7% लुढ़का, रियल्टी इंडेक्स 4% गिरा

Business

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सोमवार को 572 अंकों की गिरावट के साथ 80,891 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 156 अंक टूटकर 24,681 पर आ गया।

बड़ी गिरावट वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट देखी गई। कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक 7.31% टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, वहीं बजाज फाइनेंस 3.53% की गिरावट के साथ बंद हुआ। कुल 15 कंपनियों के शेयर 1% से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए।

रियल्टी सेक्टर सबसे कमजोर

एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक 4.07% की गिरावट आई। मीडिया इंडेक्स 2.70% लुढ़का, जबकि प्राइवेट बैंक 1.65%, सरकारी बैंक 1.20% और मेटल इंडेक्स 1.15% गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक बाजारों का मिश्रित रुख

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 1.10% गिरकर 40,998 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.42% की तेजी के साथ 3,210 पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.68% चढ़कर 25,562 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12% गिरकर 3,598 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों ने सकारात्मक प्रदर्शन किया। डाउ जोन्स 0.47% की बढ़त के साथ 44,694 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.24% और S&P 500 में 0.40% की बढ़त दर्ज की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स 572 अंक टूटा, निफ्टी में 156 अंकों की गिरावट: कोटक बैंक का शेयर 7% लुढ़का, रियल्टी इंडेक्स 4% गिरा

Business

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 156 अंक टूटकर 24,681 पर आ गया।

बड़ी गिरावट वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट देखी गई। कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक 7.31% टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, वहीं बजाज फाइनेंस 3.53% की गिरावट के साथ बंद हुआ। कुल 15 कंपनियों के शेयर 1% से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए।

रियल्टी सेक्टर सबसे कमजोर

एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक 4.07% की गिरावट आई। मीडिया इंडेक्स 2.70% लुढ़का, जबकि प्राइवेट बैंक 1.65%, सरकारी बैंक 1.20% और मेटल इंडेक्स 1.15% गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक बाजारों का मिश्रित रुख

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 1.10% गिरकर 40,998 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.42% की तेजी के साथ 3,210 पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.68% चढ़कर 25,562 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12% गिरकर 3,598 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों ने सकारात्मक प्रदर्शन किया। डाउ जोन्स 0.47% की बढ़त के साथ 44,694 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.24% और S&P 500 में 0.40% की बढ़त दर्ज की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-declined-by-156-points-in-nifty-572-points-broken/article-29088

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.