भिंड में सिंध नदी ने ली युवक की जान, मंदिर के पुजारी को रेस्क्यू टीम ने बचाया

Bhind, MP

जिले में लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच सिंध नदी अब खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार देर रात रौन क्षेत्र के इंदुर्खी गांव में एक युवक पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं, बिलाव गांव में पानी से घिरे एक मंदिर में पुजारी को फंसा देख ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला।

डैम से छोड़ा गया 9500 क्यूसेक पानी, कई गांवों में पानी घुसा

शिवपुरी जिले के मोहिनी सागर डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद लगभग 9500 क्यूसेक पानी सिंध नदी में छोड़ा गया। इसके चलते भिंड के मेंहदा घाट पर नदी का जलस्तर 122 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर है।

इंदुर्खी गांव के एक पुराने मोहल्ले को चारों ओर से पानी ने घेर लिया है। पुलिया पर करीब दस फीट ऊंचाई तक पानी भरने के कारण लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

पुलिया पर बहा युवक, शव बरामद

मृतक की पहचान मुरारी बाथम (निवासी रौन) के रूप में हुई है। वह अपने चाचा के घर से लौटते वक्त पुलिया पर बहाव में बह गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुजारी को बचाया गया, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बिलाव गांव स्थित रामजानकी मंदिर में रहने वाले पुजारी त्यागी रामशरण दास महाराज पानी में फंस गए थे। कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुजारी को सुरक्षित निकाला।

प्रशासन ने तटीय गांवों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और डूब क्षेत्र में बसे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। साथ ही बाढ़ की स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भिंड में सिंध नदी ने ली युवक की जान, मंदिर के पुजारी को रेस्क्यू टीम ने बचाया

Bhind, MP

वहीं, बिलाव गांव में पानी से घिरे एक मंदिर में पुजारी को फंसा देख ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला।

डैम से छोड़ा गया 9500 क्यूसेक पानी, कई गांवों में पानी घुसा

शिवपुरी जिले के मोहिनी सागर डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद लगभग 9500 क्यूसेक पानी सिंध नदी में छोड़ा गया। इसके चलते भिंड के मेंहदा घाट पर नदी का जलस्तर 122 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर है।

इंदुर्खी गांव के एक पुराने मोहल्ले को चारों ओर से पानी ने घेर लिया है। पुलिया पर करीब दस फीट ऊंचाई तक पानी भरने के कारण लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

पुलिया पर बहा युवक, शव बरामद

मृतक की पहचान मुरारी बाथम (निवासी रौन) के रूप में हुई है। वह अपने चाचा के घर से लौटते वक्त पुलिया पर बहाव में बह गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुजारी को बचाया गया, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बिलाव गांव स्थित रामजानकी मंदिर में रहने वाले पुजारी त्यागी रामशरण दास महाराज पानी में फंस गए थे। कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुजारी को सुरक्षित निकाला।

प्रशासन ने तटीय गांवों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और डूब क्षेत्र में बसे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। साथ ही बाढ़ की स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sindh-river-took-the-life-of-a-young-man-in/article-29092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.