सतना में "देश का सबसे गरीब आदमी": शून्य आय वाला प्रमाण पत्र जारी, बाद में हुआ संशोधन

Satna, MP

सतना जिले के उचेहरा तहसील अंतर्गत अमदरी गांव के निवासी संदीप कुमार नामदेव को तहसील कार्यालय ने "शून्य वार्षिक आय" वाला प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

यह प्रमाण पत्र 7 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था, जिसकी प्रति अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोमवार को जब यह मामला सामने आया, तब प्रशासन की नींद खुली और परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा ने सफाई देते हुए बताया कि प्रमाण पत्र में गलती पाए जाने के बाद 20 जुलाई को इसे निरस्त कर दिया गया था। संदीप को अब संशोधित प्रमाण पत्र दे दिया गया है, जिसमें उनकी वार्षिक आय 40,000 रुपये दर्ज की गई है।

तीन रुपए आय वाला मामला भी आया सामने

गौरतलब है कि सतना जिले में यह आय प्रमाण पत्र में गड़बड़ी का दूसरा मामला है। इससे पहले कोठी तहसील के नयागांव निवासी रामस्वरूप को 22 जुलाई को तीन रुपये वार्षिक आय वाला प्रमाण पत्र जारी किया गया था। बाद में उनकी आय को संशोधित कर 30,000 रुपये दर्शाया गया।

कलेक्टर ने दिए प्रशिक्षण के निर्देश

परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा ने बताया कि ये त्रुटियां कंप्यूटर ऑपरेटरों की लापरवाही के चलते हो रही हैं, जिन्हें न्यूनतम वेतन पर नियुक्त किया जाता है। इन ऑपरेटरों की तकनीकी दक्षता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी लोकसेवक ऑपरेटरों को उचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की चूक न हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सतना में "देश का सबसे गरीब आदमी": शून्य आय वाला प्रमाण पत्र जारी, बाद में हुआ संशोधन

Satna, MP

यह प्रमाण पत्र 7 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था, जिसकी प्रति अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोमवार को जब यह मामला सामने आया, तब प्रशासन की नींद खुली और परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा ने सफाई देते हुए बताया कि प्रमाण पत्र में गलती पाए जाने के बाद 20 जुलाई को इसे निरस्त कर दिया गया था। संदीप को अब संशोधित प्रमाण पत्र दे दिया गया है, जिसमें उनकी वार्षिक आय 40,000 रुपये दर्ज की गई है।

तीन रुपए आय वाला मामला भी आया सामने

गौरतलब है कि सतना जिले में यह आय प्रमाण पत्र में गड़बड़ी का दूसरा मामला है। इससे पहले कोठी तहसील के नयागांव निवासी रामस्वरूप को 22 जुलाई को तीन रुपये वार्षिक आय वाला प्रमाण पत्र जारी किया गया था। बाद में उनकी आय को संशोधित कर 30,000 रुपये दर्शाया गया।

कलेक्टर ने दिए प्रशिक्षण के निर्देश

परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा ने बताया कि ये त्रुटियां कंप्यूटर ऑपरेटरों की लापरवाही के चलते हो रही हैं, जिन्हें न्यूनतम वेतन पर नियुक्त किया जाता है। इन ऑपरेटरों की तकनीकी दक्षता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी लोकसेवक ऑपरेटरों को उचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की चूक न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-countrys-poorest-man-in-satna-issued-zero-income-certificate/article-29090

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.