छत्तीसगढ़ के कांकेर में अंतिम संस्कार पर बवाल: चर्च में तोड़फोड़, कब्र से निकाला गया शव, भीड़ और पुलिस आमने-सामने

Kanker, CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जामगांव गांव में सोमवार को एक अंतिम संस्कार को लेकर तनाव फैल गया। गांव में एक ईसाई व्यक्ति के शव को दफनाने के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए चर्च में तोड़फोड़ कर दी और घरों में घुसकर सामान बाहर फेंक दिया।

विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजना पड़ा।

शव दफनाने पर भड़का विवाद, हत्या की आशंका

मृतक की पहचान सोमलाल राठौर (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसने कुछ वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। 26 जुलाई को उसकी मृत्यु के बाद परिवार ने 27 जुलाई को गांव में ही अपने खेत पर ईसाई परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसे "गांव की परंपरा और देव प्रथा" के खिलाफ बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतक के भाई भुनेश्वर राठौर ने दावा किया है कि उनके भाई की हत्या कर शव को गुपचुप दफनाया गया है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच और शव के पोस्टमॉर्टम की मांग की थी।

चर्च और घरों में तोड़फोड़, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

28 जुलाई को 500 से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ चर्च पहुंचे और वहां मौजूद सामग्रियों को बाहर निकालकर फेंक दिया। चर्च के साथ-साथ संबंधित घरों में भी तोड़फोड़ की गई। कुछ ग्रामीण दीवारों पर चढ़कर खिड़कियों और दरवाज़ों को नुकसान पहुंचाते नजर आए। वीडियो फुटेज में भीड़ के उग्र रूप को देखा जा सकता है।

पुलिस की निगरानी में कब्र से निकाली गई डेडबॉडी

घटना की सूचना मिलते ही नरहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीएम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। कांकेर एसपी आईके एलिसेला ने कहा कि हत्या की आशंका और धार्मिक तनाव के चलते यह संवेदनशील मामला है, और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

“शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। किसी को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा,” – आईके एलिसेला, एसपी कांकेर

गांव वालों की दलील – देव परंपरा का उल्लंघन

ग्रामीणों और गांव की सरपंच भगवती उइके ने बताया कि उन्हें अंतिम संस्कार की कोई सूचना नहीं दी गई थी और गांव के बीच में शव को दफनाना परंपरा के विरुद्ध है। सरपंच का कहना है कि गांव में 'देव प्रथा' प्रचलित है और यह प्रथा गांव की पवित्रता और सामाजिक संतुलन का हिस्सा मानी जाती है।

प्रशासन की अपील – शांति बनाए रखें

कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के कांकेर में अंतिम संस्कार पर बवाल: चर्च में तोड़फोड़, कब्र से निकाला गया शव, भीड़ और पुलिस आमने-सामने

Kanker, CG

विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजना पड़ा।

शव दफनाने पर भड़का विवाद, हत्या की आशंका

मृतक की पहचान सोमलाल राठौर (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसने कुछ वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। 26 जुलाई को उसकी मृत्यु के बाद परिवार ने 27 जुलाई को गांव में ही अपने खेत पर ईसाई परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसे "गांव की परंपरा और देव प्रथा" के खिलाफ बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतक के भाई भुनेश्वर राठौर ने दावा किया है कि उनके भाई की हत्या कर शव को गुपचुप दफनाया गया है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच और शव के पोस्टमॉर्टम की मांग की थी।

चर्च और घरों में तोड़फोड़, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

28 जुलाई को 500 से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ चर्च पहुंचे और वहां मौजूद सामग्रियों को बाहर निकालकर फेंक दिया। चर्च के साथ-साथ संबंधित घरों में भी तोड़फोड़ की गई। कुछ ग्रामीण दीवारों पर चढ़कर खिड़कियों और दरवाज़ों को नुकसान पहुंचाते नजर आए। वीडियो फुटेज में भीड़ के उग्र रूप को देखा जा सकता है।

पुलिस की निगरानी में कब्र से निकाली गई डेडबॉडी

घटना की सूचना मिलते ही नरहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीएम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। कांकेर एसपी आईके एलिसेला ने कहा कि हत्या की आशंका और धार्मिक तनाव के चलते यह संवेदनशील मामला है, और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

“शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। किसी को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा,” – आईके एलिसेला, एसपी कांकेर

गांव वालों की दलील – देव परंपरा का उल्लंघन

ग्रामीणों और गांव की सरपंच भगवती उइके ने बताया कि उन्हें अंतिम संस्कार की कोई सूचना नहीं दी गई थी और गांव के बीच में शव को दफनाना परंपरा के विरुद्ध है। सरपंच का कहना है कि गांव में 'देव प्रथा' प्रचलित है और यह प्रथा गांव की पवित्रता और सामाजिक संतुलन का हिस्सा मानी जाती है।

प्रशासन की अपील – शांति बनाए रखें

कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-body-and-police-face-to-face-with-a-ransom/article-29108

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.