राजस्व मंत्री महाकाल की सवारी में थिरके, इछावर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajgarh, MP

सावन के तीसरे सोमवार को इछावर की धरती शिवभक्ति से सराबोर हो गई, जब महाकाल महाराज की भव्य शाही सवारी नगर में निकाली गई।

इस दिव्य आयोजन में मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री भी श्रद्धा से सराबोर होकर झूमते दिखाई दिए। उनके नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रद्धालुओं के साथ भक्तिभाव में झूमते नजर आ रहे हैं।

30 हजार श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

मृत्युंजय भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में करीब 30 हजार श्रद्धालु जुटे। सवारी की शुरुआत विनायक परिसर से हुई, जो नादान रोड, ग्राम देवी, आजाद चौक, पान चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए कोलीपुरा व राम मंदिर खेडीपुरा तक निकाली गई। अंतिम पड़ाव पर ‘हरी का हर से मिलन’ समारोह हुआ, जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

चारों ओर गूंजे शिव के जयकारे

सवारी के मार्ग पर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोषों से इछावर की गलियां शिवमय हो गईं। आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली।

महाकाल के दर्शन ने भक्तों को किया अभिभूत

भक्तों ने बताया कि सावन में महाकाल के दर्शन करना परम सौभाग्य की बात है। महाकाल के स्वरूप के आगे भक्ति में लीन होकर जब मंत्री सहित अन्य श्रद्धालु नृत्य करने लगे, तो पूरा माहौल अलौकिक हो गया।

अब इछावर की धार्मिक परंपरा बन चुकी है यह सवारी

आयोजकों के अनुसार यह सवारी अब इछावर क्षेत्र की एक स्थायी धार्मिक परंपरा बन चुकी है, जिसमें हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। कार्यक्रम का समापन शिव मंदिर में आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

राजस्व मंत्री महाकाल की सवारी में थिरके, इछावर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajgarh, MP

इस दिव्य आयोजन में मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री भी श्रद्धा से सराबोर होकर झूमते दिखाई दिए। उनके नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रद्धालुओं के साथ भक्तिभाव में झूमते नजर आ रहे हैं।

30 हजार श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

मृत्युंजय भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में करीब 30 हजार श्रद्धालु जुटे। सवारी की शुरुआत विनायक परिसर से हुई, जो नादान रोड, ग्राम देवी, आजाद चौक, पान चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए कोलीपुरा व राम मंदिर खेडीपुरा तक निकाली गई। अंतिम पड़ाव पर ‘हरी का हर से मिलन’ समारोह हुआ, जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

चारों ओर गूंजे शिव के जयकारे

सवारी के मार्ग पर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोषों से इछावर की गलियां शिवमय हो गईं। आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली।

महाकाल के दर्शन ने भक्तों को किया अभिभूत

भक्तों ने बताया कि सावन में महाकाल के दर्शन करना परम सौभाग्य की बात है। महाकाल के स्वरूप के आगे भक्ति में लीन होकर जब मंत्री सहित अन्य श्रद्धालु नृत्य करने लगे, तो पूरा माहौल अलौकिक हो गया।

अब इछावर की धार्मिक परंपरा बन चुकी है यह सवारी

आयोजकों के अनुसार यह सवारी अब इछावर क्षेत्र की एक स्थायी धार्मिक परंपरा बन चुकी है, जिसमें हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। कार्यक्रम का समापन शिव मंदिर में आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6887acdc536f2/article-29104

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.