भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर टॉप टेन बेरोजगार जिले: MP में 25.68 लाख युवा बेरोजगार, 10.04 लाख OBC वर्ग से

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या 25 लाख 68 हजार 321 तक पहुंच गई है। यह जानकारी कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने विधानसभा में दी। मंत्री ने बताया कि बेरोजगारों में सबसे ज्यादा युवा ओबीसी वर्ग से हैं, जिनकी संख्या 10 लाख 46 हजार 106 है। इनमें 5.73 लाख पुरुष और 4.72 लाख महिलाएं शामिल हैं।

राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को “आकांक्षी युवा” के रूप में रोजगार पोर्टल पर रजिस्टर कर रही है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, बेरोजगारों में 13.91 लाख पुरुष और 11.76 लाख महिलाएं शामिल हैं। जातिवार वर्गीकरण में 6.34 लाख सामान्य वर्ग, 4.69 लाख SC और 4.18 लाख ST वर्ग के युवा पंजीकृत हैं।

सागर जिले में सबसे ज्यादा पंजीयन, पांढुर्णा में सबसे कम

प्रदेश के सागर जिले में सबसे अधिक बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं, जबकि सबसे कम पंजीयन पांढुर्णा में हुआ है। टॉप टेन जिलों में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना और सीधी शामिल हैं। प्रदेश के 21 जिलों में बेरोजगारों की संख्या 50 हजार से अधिक है, जबकि 34 जिलों में यह संख्या 50 हजार से कम है।

0.56% की मामूली गिरावट का दावा

सरकार ने दावा किया है कि बेरोजगारी में 0.56% की गिरावट दर्ज की गई है। यह आंकड़ा सात महीने पहले जारी बेरोजगारी आंकड़ों से 48,624 कम है। दो वर्षों में प्रदेश के रोजगार पोर्टल पर 15.38 लाख से अधिक आकांक्षी युवाओं का पंजीयन किया गया है।

सत्र में विधायकों ने उठाया मुद्दा

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक संजय उइके और आतिफ अकील ने सरकार से बेरोजगारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी। इसके जवाब में मंत्री गौतम टेटवाल ने पंजीकृत आकांक्षी युवाओं के जिला वार आंकड़े प्रस्तुत किए।

पिछले वर्ष बेरोजगारी में वृद्धि हुई थी

दिसंबर 2024 में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार ने बताया था कि पांच माह में प्रदेश में 35,186 बेरोजगार बढ़े थे। मई 2024 में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 25.82 लाख थी, जो दिसंबर में बढ़कर 26.17 लाख हो गई थी। यह जानकारी विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में दी गई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर टॉप टेन बेरोजगार जिले: MP में 25.68 लाख युवा बेरोजगार, 10.04 लाख OBC वर्ग से

Bhopal, MP

राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को “आकांक्षी युवा” के रूप में रोजगार पोर्टल पर रजिस्टर कर रही है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, बेरोजगारों में 13.91 लाख पुरुष और 11.76 लाख महिलाएं शामिल हैं। जातिवार वर्गीकरण में 6.34 लाख सामान्य वर्ग, 4.69 लाख SC और 4.18 लाख ST वर्ग के युवा पंजीकृत हैं।

सागर जिले में सबसे ज्यादा पंजीयन, पांढुर्णा में सबसे कम

प्रदेश के सागर जिले में सबसे अधिक बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं, जबकि सबसे कम पंजीयन पांढुर्णा में हुआ है। टॉप टेन जिलों में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना और सीधी शामिल हैं। प्रदेश के 21 जिलों में बेरोजगारों की संख्या 50 हजार से अधिक है, जबकि 34 जिलों में यह संख्या 50 हजार से कम है।

0.56% की मामूली गिरावट का दावा

सरकार ने दावा किया है कि बेरोजगारी में 0.56% की गिरावट दर्ज की गई है। यह आंकड़ा सात महीने पहले जारी बेरोजगारी आंकड़ों से 48,624 कम है। दो वर्षों में प्रदेश के रोजगार पोर्टल पर 15.38 लाख से अधिक आकांक्षी युवाओं का पंजीयन किया गया है।

सत्र में विधायकों ने उठाया मुद्दा

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक संजय उइके और आतिफ अकील ने सरकार से बेरोजगारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी। इसके जवाब में मंत्री गौतम टेटवाल ने पंजीकृत आकांक्षी युवाओं के जिला वार आंकड़े प्रस्तुत किए।

पिछले वर्ष बेरोजगारी में वृद्धि हुई थी

दिसंबर 2024 में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार ने बताया था कि पांच माह में प्रदेश में 35,186 बेरोजगार बढ़े थे। मई 2024 में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 25.82 लाख थी, जो दिसंबर में बढ़कर 26.17 लाख हो गई थी। यह जानकारी विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में दी गई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/2568-lakh-youth-unemployed-in-bhopal-jabalpur-gwalior-top-ten/article-29116

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.