- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- CM साय ने कमिश्नरों-कलेक्टर्स को जिले-ब्लॉक दौरे के दिए निर्देश
CM साय ने कमिश्नरों-कलेक्टर्स को जिले-ब्लॉक दौरे के दिए निर्देश
Rajnandgaon, CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में सुशासन तिहार के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में कमिश्नरों और कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों और ब्लॉकों का नियमित दौरा करें और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि राजस्व विभाग की कोर्ट कार्यवाही को नियमित रखा जाए और विशेष परिस्थिति के अलावा कोर्ट की सुनवाई को कभी भी रद्द न किया जाए।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सभी राजस्व अधिकारियों का एक स्पष्ट कैलेंडर होना चाहिए, ताकि राजस्व मामलों का निपटारा समय पर हो सके। साय सरकार राजस्व प्रकरणों के समाधान को बेहद गंभीरता से ले रही है और इसी कारण कलेक्टर कांफ्रेंस में भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने और निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
सुशासन तिहार के दौरान प्रदेशव्यापी दौरे पर मुख्यमंत्री को बड़ी संख्या में नागरिकों ने राजस्व से जुड़े विभिन्न शिकायतें दीं, जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को यह सख्त हिदायत दी कि वे राजस्व मामलों में तेजी लाएं और कोर्ट की कार्रवाई नियमित रूप से संपन्न करें ताकि लोगों को न्याय एवं राहत समय पर मिल सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए