पीएम आवास की चाबी पाकर भावुक हुईं 62 वर्षीय महिला, सीएम को दिया आशीर्वाद

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्र उसूर ब्लॉक में रहने वाली 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम के जीवन में 15 मई 2025 का दिन नई रोशनी और गरिमा लेकर आया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के घर की चाबी ने न सिर्फ उनकी आंखें नम कर दीं, बल्कि बरसों की कठिनाइयों को एक पल में भावनाओं में बदल दिया।

गलगम में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शम्मी को उनके नवनिर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी, तो वह भावुक हो उठीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के गालों को स्नेह से स्पर्श करते हुए आशीर्वाद दिया और हृदय से कहा, "अब मेरे जीवन में सुकून है, बच्चों के सिर पर स्थायी छत है।"

शम्मी ने बताया कि उनके पति का निधन 15 वर्ष पूर्व हो गया था। तब से उन्होंने अकेले ही अपने दो बच्चों की परवरिश की और कृषि मजदूरी कर किसी तरह घर चलाया। बरसों तक मिट्टी के कच्चे मकान में रहना उनके लिए बड़ा संघर्ष रहा। हर मौसम में कीड़े-मकोड़े, जहरीले जीव-जंतुओं का भय बना रहता था, और बरसात में तो हालात और भी खराब हो जाते थे।

शम्मी ने कहा कि "यह मकान मेरे लिए सिर्फ ईंट और सीमेंट की दीवार नहीं है, यह मेरे जीवन की सुरक्षा, सम्मान और आत्मसम्मान की छत है।" उन्होंने कहा कि सरकार की योजना जब ज़रूरतमंद तक पहुंचती है, तब वह महज एक आवास नहीं, बल्कि उम्मीद और भरोसे का घर बन जाती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सिर्फ योजनाएं लागू करना नहीं, बल्कि उन योजनाओं को ज़मीन पर उतरते देखना है, जिनसे जीवन बदले। उन्होंने शम्मी दुर्गम के जीवन में आई इस सकारात्मक बदलाव को शासन की संवेदनशीलता और जनता से जुड़ेपन का परिणाम बताया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

पीएम आवास की चाबी पाकर भावुक हुईं 62 वर्षीय महिला, सीएम को दिया आशीर्वाद

Raipur, CG

गलगम में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शम्मी को उनके नवनिर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी, तो वह भावुक हो उठीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के गालों को स्नेह से स्पर्श करते हुए आशीर्वाद दिया और हृदय से कहा, "अब मेरे जीवन में सुकून है, बच्चों के सिर पर स्थायी छत है।"

शम्मी ने बताया कि उनके पति का निधन 15 वर्ष पूर्व हो गया था। तब से उन्होंने अकेले ही अपने दो बच्चों की परवरिश की और कृषि मजदूरी कर किसी तरह घर चलाया। बरसों तक मिट्टी के कच्चे मकान में रहना उनके लिए बड़ा संघर्ष रहा। हर मौसम में कीड़े-मकोड़े, जहरीले जीव-जंतुओं का भय बना रहता था, और बरसात में तो हालात और भी खराब हो जाते थे।

शम्मी ने कहा कि "यह मकान मेरे लिए सिर्फ ईंट और सीमेंट की दीवार नहीं है, यह मेरे जीवन की सुरक्षा, सम्मान और आत्मसम्मान की छत है।" उन्होंने कहा कि सरकार की योजना जब ज़रूरतमंद तक पहुंचती है, तब वह महज एक आवास नहीं, बल्कि उम्मीद और भरोसे का घर बन जाती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सिर्फ योजनाएं लागू करना नहीं, बल्कि उन योजनाओं को ज़मीन पर उतरते देखना है, जिनसे जीवन बदले। उन्होंने शम्मी दुर्गम के जीवन में आई इस सकारात्मक बदलाव को शासन की संवेदनशीलता और जनता से जुड़ेपन का परिणाम बताया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/shammi-received-respect-and-comforted-by-getting-the-key-to/article-21146

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.