छत्तीसगढ़ के 46 निकायों में प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा की सुविधा शुरू: CM साय ने किया शुभारंभ

Bilaspur, CG

बिलासपुर में आयोजित ‘स्वच्छता संगम-2025’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 46 नगरीय निकायों के लिए ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल का उद्घाटन किया।

 अब प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं में संपत्ति कर का भुगतान घर बैठे डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा।

इस पहल के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देते हुए स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया और स्वच्छता प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में नगरीय निकायों को स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के अनुसार आंका जाएगा, जिससे स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य को प्रोत्साहन मिलेगा।

ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल की खास बातें

  • बिलासपुर, भिलाई-चरोदा, धमतरी समेत 46 नगरीय निकायों में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा

  • जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल के माध्यम से करदाताओं को पारदर्शी और आसान सेवा

  • डिजिटल भुगतान से कर संग्रहण में वृद्धि और जनसुविधा में सुधार

मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कन्या छात्रावास, सड़क निर्माण और जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना शामिल हैं। कुल मिलाकर 260 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

स्वच्छता संगम में स्वच्छता दीदियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में लगभग 9 हजार स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया गया, जिनमें से कई को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। इससे प्रदेश में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय समुदायों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के 46 निकायों में प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा की सुविधा शुरू: CM साय ने किया शुभारंभ

Bilaspur, CG

 अब प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं में संपत्ति कर का भुगतान घर बैठे डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा।

इस पहल के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देते हुए स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया और स्वच्छता प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में नगरीय निकायों को स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के अनुसार आंका जाएगा, जिससे स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य को प्रोत्साहन मिलेगा।

ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल की खास बातें

  • बिलासपुर, भिलाई-चरोदा, धमतरी समेत 46 नगरीय निकायों में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा

  • जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल के माध्यम से करदाताओं को पारदर्शी और आसान सेवा

  • डिजिटल भुगतान से कर संग्रहण में वृद्धि और जनसुविधा में सुधार

मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कन्या छात्रावास, सड़क निर्माण और जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना शामिल हैं। कुल मिलाकर 260 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

स्वच्छता संगम में स्वच्छता दीदियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में लगभग 9 हजार स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया गया, जिनमें से कई को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। इससे प्रदेश में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय समुदायों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-launched-the-facility-of-property-tax-online-deposit/article-30451

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.