सरगुजा में खाद की किल्लत पर कांग्रेस का चक्काजाम: किसानों को ब्लैक में मिल रहा महंगा यूरिया

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में यूरिया की किल्लत गहराने के कारण किसानों को ब्लैक मार्केट से महंगे दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है।

 किसानों का कहना है कि जो यूरिया सरकारी दर पर 266 रुपये प्रति बोरी मिलना चाहिए, वही उन्हें 1,000 से 1,500 रुपये प्रति बोरी तक खरीदना पड़ रहा है।

इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और किसानों ने अंबिकापुर-बनारस रोड पर चठिरमा के पास करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। इसके बाद कांग्रेसी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

किसानों को समय पर यूरिया न मिलने से फसल पर खतरा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि धान की रोपाई के 20 दिन बाद यूरिया खाद की आवश्यकता पड़ती है। यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो किसानों की पूरी फसल चौपट हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में विफल रही है और कालाबाजारी पर कार्रवाई नहीं कर रही।

"सरकार की साजिश" – कांग्रेस नेता

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि खाद की किल्लत केवल सरगुजा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर व्यवस्था नहीं कर रही ताकि किसानों से धान की खरीदी कम करनी पड़े।

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि—

  • किसानों को तत्काल पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया जाए।

  • एग्री स्टेट पंजीयन की तकनीकी समस्याओं को दूर किया जाए।

  • जिन खेतों को असिंचित दर्ज किया गया है, उन्हें दोबारा सिंचित घोषित किया जाए।

  • धान खरीदी की गाइडलाइन वर्ष 2025-26 के लिए तुरंत घोषित की जाए।

इस आंदोलन में द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, दिलीप धर, इंद्रजीत धंजल, दुर्गेश गुप्ता, राम विनय सिंह, उमाशंकर कुशवाहा सहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सरगुजा में खाद की किल्लत पर कांग्रेस का चक्काजाम: किसानों को ब्लैक में मिल रहा महंगा यूरिया

Surguja, CG

 किसानों का कहना है कि जो यूरिया सरकारी दर पर 266 रुपये प्रति बोरी मिलना चाहिए, वही उन्हें 1,000 से 1,500 रुपये प्रति बोरी तक खरीदना पड़ रहा है।

इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और किसानों ने अंबिकापुर-बनारस रोड पर चठिरमा के पास करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। इसके बाद कांग्रेसी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

किसानों को समय पर यूरिया न मिलने से फसल पर खतरा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि धान की रोपाई के 20 दिन बाद यूरिया खाद की आवश्यकता पड़ती है। यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो किसानों की पूरी फसल चौपट हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में विफल रही है और कालाबाजारी पर कार्रवाई नहीं कर रही।

"सरकार की साजिश" – कांग्रेस नेता

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि खाद की किल्लत केवल सरगुजा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर व्यवस्था नहीं कर रही ताकि किसानों से धान की खरीदी कम करनी पड़े।

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि—

  • किसानों को तत्काल पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया जाए।

  • एग्री स्टेट पंजीयन की तकनीकी समस्याओं को दूर किया जाए।

  • जिन खेतों को असिंचित दर्ज किया गया है, उन्हें दोबारा सिंचित घोषित किया जाए।

  • धान खरीदी की गाइडलाइन वर्ष 2025-26 के लिए तुरंत घोषित की जाए।

इस आंदोलन में द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, दिलीप धर, इंद्रजीत धंजल, दुर्गेश गुप्ता, राम विनय सिंह, उमाशंकर कुशवाहा सहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-farmers-are-getting-urea-in-black-on-the-shortage/article-31903

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.