बलौदाबाजार में पत्नी की हत्या, पति बोला- कैरेक्टर पर था शक

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी का गला चाकू से रेतकर हत्या कर दी और शव को बोरे में डालकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

 मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

ग्राम धुर्राबांधा निवासी संजू निषाद (21) की पहचान साल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए संगीता (22) से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार हुआ। इस दौरान शारीरिक संबंध भी बने, जिससे संगीता गर्भवती हो गई थी। बाद में गर्भपात करवाया गया।

संगीता ने शादी का दबाव बनाया और दोनों ने उसी साल लव मैरिज कर ली। शादी के करीब 6 महीने बाद फिर से प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे पति संजू को शक हुआ। उसने कहा कि शादी के बाद कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए, फिर पत्नी कैसे प्रेग्नेंट हुई। इसी शक को लेकर दंपती में विवाद बढ़ता गया।

हत्या और खुलासा

18 अगस्त की रात झगड़े के दौरान आरोपी ने पत्नी की चाकू से हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। 26 अगस्त को पचपेड़ी थाना (जिला बिलासपुर) क्षेत्र में संगीता की लाश बोरे में मिली।

पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को संजू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया।

पुलिस का बयान

ASP हेम सागर सिधार ने बताया कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन विवाद करता था। इसी शक के चलते उसने हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बलौदाबाजार में पत्नी की हत्या, पति बोला- कैरेक्टर पर था शक

Baloda Bazar, cg

 मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

ग्राम धुर्राबांधा निवासी संजू निषाद (21) की पहचान साल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए संगीता (22) से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार हुआ। इस दौरान शारीरिक संबंध भी बने, जिससे संगीता गर्भवती हो गई थी। बाद में गर्भपात करवाया गया।

संगीता ने शादी का दबाव बनाया और दोनों ने उसी साल लव मैरिज कर ली। शादी के करीब 6 महीने बाद फिर से प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे पति संजू को शक हुआ। उसने कहा कि शादी के बाद कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए, फिर पत्नी कैसे प्रेग्नेंट हुई। इसी शक को लेकर दंपती में विवाद बढ़ता गया।

हत्या और खुलासा

18 अगस्त की रात झगड़े के दौरान आरोपी ने पत्नी की चाकू से हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। 26 अगस्त को पचपेड़ी थाना (जिला बिलासपुर) क्षेत्र में संगीता की लाश बोरे में मिली।

पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को संजू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया।

पुलिस का बयान

ASP हेम सागर सिधार ने बताया कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन विवाद करता था। इसी शक के चलते उसने हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/husband-said-his-wifes-murder-in-balodabazar-there-was-suspicion/article-31881

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.