- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा में चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: चपाती आकार बनाकर कर रहे थे तस्करी
कोरबा में चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: चपाती आकार बनाकर कर रहे थे तस्करी
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की खेप को चपाती के आकार में बनाकर बेचने की तैयारी में थे।
पुलिस ने उनके पास से 16.8 ग्राम चरस बरामद किया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की गई।
टीपी नगर में दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि टीपी नगर इलाके में चरस की बिक्री की जा रही है। इस पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से कुनाल सलूजा (24) और तुषार लालवानी को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से चरस के साथ-साथ लेखा-जोखा की डायरी, रोलिंग पेपर और फिल्टर टिप भी जब्त किए गए।
बिक्री से पहले ही दबोचे गए
CSP भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी नशे की खेप को खपाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
जेल भेजे गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि हाल ही में कोरबा पुलिस ने एक अन्य आरोपी को 18,965 नशीली टैबलेट के साथ पकड़ा था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए